{"_id":"e58395abdf52b969435a258d835ba6ae","slug":"sadhvi-prachi-controversial-speech-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देखें भाषण, जिसमें साध्वी ने बोली आपत्तिजनक बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखें भाषण, जिसमें साध्वी ने बोली आपत्तिजनक बातें
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Thu, 19 Mar 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप की ओर से बहराइच में आयोजित हिंदू सम्मेलन में पहुंची साध्वी प्राची ने जमकर ‘आग उगली’। साध्वी ने महात्मा गांधी को अंग्रेजों का एजेंट कहा तो एक खास समुदाय पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
विपक्षियों पर हमला बोलते हुए साध्वी ने कहा कि उन्होंने नारा दिया, ‘हम दो हमारे दो ‘बंग्लादेसियों को आने! जिन सरकारों ने देश पर शासन किया उन्होंने बंग्लादेसियों को देश में शरण दी और बंग्लादेशी ऐसे पसर गए देश की धरती पर जैसे उनके बाप की धर्मशाला है।’
विज्ञापन
साध्वी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने महात्मा गांधी को अंग्रेजों का एजेंट बताया वहीं कहा कि वोट देने सहित सारी सुविधाएं उन्हीं को दी जाएं जिनके दो बच्चे हों।
विज्ञापन
साध्वी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके 10, 20, 30, 40 बच्चे हों, उनसे सारी सुविधाएं वापस ले ली जाएं।
उन्होंने साध्वी प्रज्ञा की जेल से रिहाई की वकालत की। उन्होंने कहा, सन्यासिन जेल में सड़ रही है और आतंकियों को छोड़ा जा रहा है।
अपने भाषण के दौरान उन्होंने एक खास बिरादरी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पाकिस्तान को भी निशाने पर लिया साथ ही एक खास समुदाय के लिए कई आपत्तिजनक बातें कहीं।
वीडियो में देखें क्या बोली साध्वी