फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Saddam elected councilor in Amethi Nagar Panchayat by-election

Lucknow News: अमेठी नगर पंचायत उपचुनाव में सभासद चुने गए सद्दाम

Fri, 20 Dec 2024 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Saddam elected councilor in Amethi Nagar Panchayat by-election
सद्दाम को प्रमाणपत्र देते अधिकारी।

विज्ञापन



गोसाईंगंज। अमेठी नगर पंचायत में सभासद पद के लिए हुए उपचुनाव में 400 वोट पाकर सद्दाम हुसैन सभासद चुने गए। तीन प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव अधिकारी रामेश्वर प्रसाद व अनुपम वर्मा ने नवनिर्वाचित सभासद को प्रमाणपत्र दिया।




अमेठी नगर पंचायत के चौहट्टा वार्ड के सभासद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह सीसीटीवी की निगरानी में शुरू हुई। तीनों प्रत्याशियों के सामने मत पेटी खोलकर बैलेट पेपर दिखाकर वोटों की गिनती की गई। मतगणना के दौरान सद्दाम ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली। यही बढ़त आगे जीत में तब्दील हो गई। गुलाम रसूल 211 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे प्रत्याशी शहंशाह के पक्ष में 36 वोट पड़े। एआरओ अनुपम वर्मा ने बताया कुल 686 वोट पड़े थे। सद्दाम ने 189 वोट से जीत दर्ज की। इसमें से एक वोट नोटा को गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed