{"_id":"5f9a87d172e2dd42917d68de","slug":"runway-of-amausi-airport-will-be-closed-at-night-till-31st-march","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च तक रात में बंद रहेगा अमौसी एयरपोर्ट का रनवे, नहीं उतर सकेंगे विमान, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च तक रात में बंद रहेगा अमौसी एयरपोर्ट का रनवे, नहीं उतर सकेंगे विमान, जानें वजह
Thu, 29 Oct 2020 02:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Oct 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट का रनवे 31 मार्च तक रात साढ़े 10 बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक बंद रखा जाएगा। इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि हम यहां मरम्मत के साथ ही विस्तारीकरण का काम शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए रात में रनवे बंद किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि रात और सुबह आने वाली और टेक ऑफ होने वाली उड़ानों का समय भी बदला जाएगा। देर रात या सुबह-सुबह पुणे, शारजाह और दुबई से उड़ानें आती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रात और सुबह आने वाली और टेक ऑफ होने वाली उड़ानों का समय भी बदला जाएगा। देर रात या सुबह-सुबह पुणे, शारजाह और दुबई से उड़ानें आती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
एयरपोर्ट पर आठ नए एप्रन बनने शुरू
वहीं अमौसी एयरपोर्ट पर आठ नए एप्रन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे विमानों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। दरअसल, विमान को रनवे पर उतारने के बाद उसे टैक्सी-वे के रास्ते एप्रन तक ले जाना पड़ता है, जहां उसे रोका जाता है। फिलहाल अभी तक एयरपोर्ट पर 14 एप्रन हैं।
अगले दो से तीन माह में इनकी संख्या बढ़कर 22 हो जाएगी। इसका सीधा मतलब यह है कि अमौसी एयरपोर्ट पर एक समय में 22 विमान एप्रन पर रुक सकेंगे। रात में रुकने के लिए विमानों को जगह मिल जाएगी। इससे कुछ स्थानों के लिए सुबह सीधी उड़ान मिलेगी। एयरपोर्ट से अब तक 125 तक विमानों का एक दिन में संचालन हो चुका है।