फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Build-2026: Deliberations on the new direction of UP's development; Infrastructure Conclave and Property Expo

बिल्ड-2026: शुक्रवार को यूपी के विकास की नई दिशा पर मंथन, इंफ्रास्ट्रक्चर कांक्लेव-प्रॉपर्टी एक्स्पो का आयोजन

Thu, 08 Oct 2026 10:14 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 08 Oct 2026 10:14 PM IST
सार

लखनऊ में अमर उजाला बिल्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा पर मंथन होगा। स्वास्थ्य, एक्सप्रेसवे, ऊर्जा, औद्योगिक निवेश, रियल एस्टेट, एमएसएमई और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर विचार रखेंगे।

विज्ञापन
Build-2026: Deliberations on the new direction of UP's development; Infrastructure Conclave and Property Expo
अमर उजाला बिल्ड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़ी परियोजनाओं और बदलती जरूरतों पर अमर उजाला बिल्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव का आयोजन होटल ताज में शुक्रवार को किया जाएगा। सुबह 9:30 बजे से शुरू होने वाले आयोजन में स्वास्थ्य, एक्सप्रेसवे, ऊर्जा, निवेश और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों पर विचार-विमर्श होगा।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भविष्य के स्वास्थ्य ढांचे पर मुख्य वक्तव्य देंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने पर विचार रखेंगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ग्रामीण ढांचे को समावेशी विकास का आधार बनाने पर संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

 

Trending Videos

आयोजन में यूपीपीसीबी के सचिव संजय सिंह सौर और नवीकरणीय ऊर्जा से टिकाऊ उत्तर प्रदेश की संभावनाओं पर बात करेंगे। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार एक्सप्रेसवे और हवाई अड्डों के माध्यम से प्रदेश के विकास गलियारों पर चर्चा करेंगे। 

औद्योगिक निवेश पर होने वाले सत्र में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और गलांट समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक अग्रवाल शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ प्रदेश को वैश्विक औद्योगिक केंद्र बनाने और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी एमएसएमई के इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की दिशा पर बात करेंगे।

विज्ञापन

इन प्रमुख क्षेत्रों पर होगी चर्चा

कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य, एक्सप्रेसवे, ऊर्जा और औद्योगिक निवेश जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर गहन चर्चा होगी। रियल एस्टेट, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) भी चर्चा के मुख्य बिंदु रहेंगे। लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग पर भी विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed