{"_id":"61b50a50b0a7ca7ceb448d60","slug":"rumor-for-murder-police-misguied-lucknow-news-lko608516028","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की हत्या की झूठी सूचना देकर पुलिस को छकाया, पकड़ में आए दोनों युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर की हत्या की झूठी सूचना देकर पुलिस को छकाया, पकड़ में आए दोनों युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। दो नशेड़ी युवकों ने शुक्रवार रात पुलिस कंट्रोल रूम में डॉक्टर की हत्या की झूठी सूचना देकर ठाकुरगंज पुलिस को घंटे भर से अधिक समय तक छकाया। देर रात पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ठाकुरगंज इंस्पेक्टर को शुक्रवार रात 09:55 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि भरावन कला में हरी मजार के पास डॉ. सुनील नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। पुलिस कंट्रोल रूम में सौरभ नाम के युवक ने ये सूचना दी थी। इंस्पेक्टर आनन-फानन मौके पर पहुंचे मगर वहां कुछ नहीं मिला। इस पर उन्होंने कंट्रोल रूम द्वारा बताए गए नंबर पर फोन किया। सौरभ ने कॉल रिसीव कर बताया कि डॉ. सुनील की हत्या उनकी पत्नी के इशारे पर की गई है। ट्रॉमा सेंटर में उनकी मौत हो गई है। ठाकुरगंज पुलिस तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंची मगर वहां डॉ. सुनील नाम का कोई घायल या शव नहीं मिला। एक घंटे तक पुलिस परेशान रही।
इसी बीच भरावन कला में हरी मजार के पास से आश्रयहीन कॉलोनी, ठाकुरगंज के रहने वाले ई-रिक्शा चालक सुनील कुमार गौतम और आरिफ को नशे में गालीगलौज करते देख पुलिस ने रोककर पूछताछ की तो पता चला कि इन्हीं दोनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में हत्या की झूठी सूचना दी थी। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज हरिशंकर चंद ने बताया कि सुनील व आरिफ दोनों ई-रिक्शा चलाते हैं। सुनील ने पूछताछ में बताया कि कई लोगों ने उससे रकम उधार ली है और लौटा नहीं रहे हैं, इसी वजह से उन लोगों को परेशान करने के लिए पुलिस को हत्या की झूठी सूचना दे दी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुनील व आरिफ पहले भी हत्या, लूट व डकैती झूठी सूचना देकर पुलिस को परेशान कर चुके हैं। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।