{"_id":"6371c9f8d2d6f015cf612e7b","slug":"rules-for-fee-reimbursement-will-be-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कॉमन प्रवेश परीक्षा से दाखिला लेने पर ही होगी शुल्क भरपाई, बदलाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कॉमन प्रवेश परीक्षा से दाखिला लेने पर ही होगी शुल्क भरपाई, बदलाव की तैयारी
Mon, 14 Nov 2022 10:24 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:24 AM IST
सार
छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। अब राज्य या राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के जरिए दाखिला लेने वालों को ही इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश में राज्य या राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा से दाखिला पाने वालों के लिए ही शुल्क भरपाई की सुविधा देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए शीघ्र छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के नियमों में बदलाव हो सकता है। संबंधित अधिकारी प्रस्ताव तैयार करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति व जनजाति के 2.5 लाख रुपये तक और अन्य वर्गों के लिए दो लाख रुपये तक सालाना आय होने पर छात्रवृत्ति और शुल्क भरपाई की सुविधा देती है। वर्तमान में सभी वर्गों के 55 लाख से ज्यादा छात्र इस योजना का लाभ लेते हैं। लेकिन, हर साल बजट की कमी के चलते सामान्य व पिछड़े वर्ग के 8-9 लाख पात्र छात्र भुगतान से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बजट न मिलने से चरमरा गईं वृद्धाश्रम की व्यवस्थाएं, चालू वित्त वर्ष में नौ जिलों को नहीं किया कोई भुगतान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आयुष कॉलेजों के दाखिले में हेराफेरी: कॉलेजों के प्रबंधकों से शुरू हुई पूछताछ, शिकंजा कसना शुरू
समाज कल्याण विभाग के सूत्रों के मुताबिक, तमाम निजी संस्थान अपने स्तर से विद्यार्थियों का दाखिला ले लेते हैं। समय-समय पर इसमें बड़े घोटाले भी सामने आते रहे हैं। कहीं विद्यार्थी दाखिला लेने के बाद नियमित संस्थान में नहीं आते तो कहीं छात्रवृत्ति लेने के बाद इम्तिहान नहीं देते।
व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने और आगे बढ़ने की चाह रखने वाले परिश्रमी विद्यार्थियों को ही योजना के दायरे में लाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध के साथ बताया कि इससे विद्यार्थियों में कॉमन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही प्रवेश लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। फर्जी छात्र दिखाकर संस्थानों द्वारा गड़बड़ करने की गुंजाइश भी कम हो जाएगी।