फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rudrabhishek of more than one lakhe shiv ling on 24 july

Lucknow News: सवा लाख शिवलिंगों का एक साथ होगा रुद्राभिषेक, 27 चौकियों पर विराजेगा शिव परिवार

Tue, 15 Jul 2025 06:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
rudrabhishek of more than one lakhe shiv ling on 24 july
ऐशबाग रामलीला मैदान में गत वर्ष सवा लाख शिवलिंगों के रुद्राभिषेक के दौरान अमरनाथ मिश्र। फाइल फो
ऐशबाग स्थित रामलीलीा मैदान में आगामी 24 जुलाई को सवा लाख शिवलिंगों का एक साथ रुद्राभिषेक किया जाएगा। 27 चौकियों पर शिव परिवार को विराजमान किया जाएगा और प्रत्येक चौकी पर एक परिवार विधि-विधान से पूजन-अर्चन करेगा। शिव सेवा परिवार की ओर से इस भव्य आयोजन के लिए पिछले एक माह से तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


इस भव्य आयोजन के संबंध में आयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि यह 17वां सपादलक्ष रुद्राभिषेक होगा जो श्रावण मास की अमावस्या को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन 24 जुलाई को बृहस्पतिवार के दिन सुबह 10 बजे से ऐशबाग स्थित रामलीला ग्राउंड में शुरू होगा। इसके लिए 27 चौकियों पर शिव परिवार के साथ 55-55 सौ रुद्र विराजमान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश से 540 लीटर गंगाजल लाया गया है जिससे अभिषेक होगा। शिव परिवार बनाने में कारीगर जुटे हुए हैं और इसमें गंगाजल और दूध के साथ अन्य पूजन सामग्री का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन


अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि एक चौकी पर 5500 रुद्र विराजमान होंगे। पूजन के लिए यजमान पहले से ही अपनी चौकी आरक्षित करा लेते हैं। एक चौकी पर एक परिवार पूजा करता है। आयोजक मंडल के हरीशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि विधि-विधान से पूजन और रुद्राभिषेक के लिए तीन प्रमुख आचार्य मौजूद रहेंगे। उनके साथ आठ अन्य आचार्य मंच पर और प्रत्येक चौकी पर एक-एक आचार्य मौजूद रहेंगे जो पूजन कराएंगे।अमावस्या की तिथि रुद्राभिषेक के लिए अत्यंत शुभ
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आचार्य शिवशंकर पांडेय ने बताया कि वैसे तो सावन में हर दिन रुद्राभिषेक किया जा सकता है लेकिन कुछ तिथियों को बेहद शुभ माना गया है। इनमें कृष्णपक्ष की प्रतिपदा, पंचमी, अष्टमी, अमावस्या व शुक्लपक्ष की द्वितीया षष्ठी व प्रदोष प्रमुख रूप से शामिल हैं। अमावस्या को भगवान शंकर मां गौरी के साथ भ्रमण करते है जिसका परिणाम अति शुभ होता है। इस दिन रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसीलिए इस वर्ष अमावस्या को रुद्राभिषेक कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed