फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rudra pratap singh reveals important information in lmrc meeting

मायावती से डरे मेट्रो अफसर, नहीं ले रहे जमीन

Wed, 13 Apr 2016 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 Apr 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
rudra pratap singh reveals important information in lmrc meeting
mayawati - फोटो : PTI

एलएमआरसी के अफसर वृंदावन योजना में रमाबाई रैली मैदान की पार्किंग की जमीन पर ‘सिस्टम स्टोरेज’ बनाने से डर हैं। इसका खुलासा मंगलवार को खुद आवास आयुक्त रुद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को बोर्ड बैठक के बारे में जानकारी देते हुए किया। 

विज्ञापन


एलएमआरसी ने मेट्रो कार्य के लिए किराये पर आवास विकास परिषद से जमीन मांगी थी। परिषद ने एक महीने पहले वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-9 में बसपा सरकार में रमाबाई रैली मैदान में आने वाले वाहनों को खड़ा करने के लिए बनाई गई पी-4 पार्किंग को चार साल के लिए किराये पर आवंटित कर दिया।
विज्ञापन


इसका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा गया और मंजूर भी हो गया। बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव के बारे में जानकारी देते समय आवास आयुक्त रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि करीब एक सप्ताह पहले एलएमआरसी के कुछ अधिकारी उनसे मिलने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि  जो जमीन उनको दी जा रही है, उसकी जगह कोई दूसरी जमीन दे दी जाए तो ठीक होगा। उनका तर्क था कि जो जमीन दी गई है, वह बसपा सरकार में रमाबाई रैली मैदान की पार्किँग के रूप में विकसित की गई थी।

मेट्रो के सिविल वर्क के बाद अब टेक्निकल काम शुरू

rudra pratap singh reveals important information in lmrc meeting
metro - फोटो : demo pic

इससे कहीं बसपा प्रमुख नाराज न हो जाएं और सत्ता में आने पर उनको गुस्से का शिकार न होना पड़ जाए। इस बारे में जब एलएमआरसी के जनसंपर्क अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

मेट्रो के सिविल वर्क  के बाद अब टेक्निकल काम शुरू होना है। ट्रैक्सन, सिग्नलिंग, ओवर हेड वायरिंग, ट्रैक व टेलीकॉम से जुड़े जो भी काम होने हैं, उनके लिए जरूरी पार्ट्स की असेंबंलिंग यहीं की जाएगी, इसलिए जमीन की आवश्यकता है।

इसके लिए एक बड़े एरिया की आवश्यकता होगी। एलएमआरसी के प्लान के तहत यहां पर कंपनियां अपना सामान स्टोर करेंगी ओर अस्थाई ऑफिस भी बनाएंगी। वहीं पर उनके कर्मचारी भी रुकेंगे।

ये हैं शर्ते
-एलएमआरसी जमीन के स्वरूप में कोई बदलाव नहीं करेगी।
-स्थल पर लगे सभी उपकरण और उपलब्ध सुविधाओं की सुरक्षा व रखरखाव एलएमआरसी करेगी।
- बिजली कनेक्शन का उपयोग एलएमआरसी नाम परिवर्तन के बाद कर सकेगी।
- आवश्यकता के अनुसार विद्युत भार बढ़ावा सकेगी और इस पर आने वाला खर्च भी वही भरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed