फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ruckus over Sundarkand and offering Namaz in Lulu Mall, four in custody

Lulu Mall Controversy : लुलु मॉल में सुंदरकांड व नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा, चार हिरासत में, कमलेश तिवारी की पत्नी नजरबंद

Sat, 16 Jul 2022 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 07:10 AM IST
सार

सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने दबोचा, शांति भंग के आरोप में भेजा जेल। हिंदू समाज पार्टी की अध्यक्ष किरण तिवारी हाउस अरेस्ट।

विज्ञापन
Ruckus over Sundarkand and offering Namaz in Lulu Mall, four in custody
लुलु मॉल - फोटो : self

विस्तार

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के विरोध में हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को सुंदरकांड के पाठ का आहवान किया था। देर शाम करीब 7 बजे तीन युवक वहां सुंदरकांड पाठ करने के लिए पहुंचे। तो हंगामा शुरू हो गया। वहीं एक युवक नमाज पढ़ने केलिए पहुंचा था। मॉल में काफी हंगामा होने लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। वहीं मॉल में सुंदरकांड का पाठ का आह्वान करने वाली हिंदू समाज पार्टी की अध्यक्ष व हिंदू नेता स्व. कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी को हाउस अरेस्ट किया गया है।

विज्ञापन


एडीसीपी दक्षिणी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक शुक्रवार शाम को हिंदू संगठन के कुछ युवक लुलु मॉल में सुंदरकांड का पाठ करने केलिए पहुंचे थे। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच वहां एक युवक नमाज पढ़ने की बात कहकर अंदर जाने लगा। इसे लेकर काफी विवाद बढ़ गया। सूचना मिलने पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से चार को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


हिंदू संगठनों से सुंदरकांड का पाठ करने के लिए पहुंचे भदोही के सरोजनाथ योगी, जौनपुर के कृष्ण कुमार पाठक, इटावा के भरथना निवासी गौरव गोस्वामी को हिरासत में लिया गया। ये तीनों खुद को हिंदू समाज पार्टी का कार्यकर्ता बता रहे हैं। वहीं नमाज पढ़ने पर अड़े सआदतगंज निवासी अरशद अली को पुलिस ने हिरासत में लिया। सभी को थाने लेकर गई। जहां सभी के खिलाफ शांति भंग की धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू महासभा के नेता शिशिर चतुर्वेदी ने 13 जुलाई को मॉल के अंदर पढ़ी गई नमाज को लेकर आपत्ति जाहिर की थी। उन्होंने आह्वान किया था कि जिस जगह नमाज पढ़ी गई थी। वहीं शुक्रवार शाम 6 बजे सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इस मामले में मॉल के मैनेजर समीर वर्मा ने शिशिर के घर पहुंचकर माफी मांगी थी। बाद में हिंदू महासभा ने सुंदरकांड के पाठ को टाल दिया। इसके बाद मॉल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।

मॉल के उद्घाटन होने के दो दिन बाद पढ़ी गई नमाज
लुलु मॉल के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। 11 जुलाई को मॉल का उद्घाटन किया गया। इसके दो दिन बाद 13 जुलाई को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें कुछ लोग मॉल परिसर में नमाज पढ़ते हुए दिखे। इस पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा समेत अन्य हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां मॉल के नाम पर मस्जिद बनाई गई है। विवाद बढ़ते देख मॉल के जनसंपर्क अधिकारी ने सुशांत गोल्ड सिटी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करा दी। मॉल प्रबंधन ने नमाज पढ़ने वालों को कर्मचारी न होना बताया। साथ ही दोबारा इस तरह का कोई भी काम न होने का आश्वासन दिया। वहीं बृहस्पतिवार को फिर दो युवकों ने माल परिसर में नमाज पढ़ी थी। धार्मिक विवादों से बचने के लिए माल प्रबंधन ने धार्मिक या प्रार्थना की अनुमति नहीं देने की बात कही।

हिंदू समाज पार्टी की अध्यक्ष हाउस अरेस्ट
एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक लुलुमाल में सुंदरकांड का पाठ का आह्वान करने में हिंदू समाज पार्टी की अध्यक्ष किरण तिवारी भी शामिल थी। किरण तिवारी हिंदू नेता कमलेश तिवारी की पत्नी है। कमलेश तिवारी की हत्या 18 अक्तूबर 2019 को उनके घर के अंदर गला रेतकर और गोली मारकर की गई थी। वहीं कमलेश की पत्नी को पिछले महीने जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। किरण ने सुंदरकांड के पाठ का आह्वान किया। तो पुलिस ने उनके घर पर पहरा बैठा दिया। उनको घर से निकलने पर रोक लगा दी। देर रात तक उनको हाउस अरेस्ट किया गया था।


लुलु मॉल प्रबंधन ने जगह-जगह स्टीकर लगा दिए हैं कि मॉल परिसर में कहीं पर भी धार्मिक आयोजन पर पाबंदी है। यह एक व्यावसायिक परिसर है। सुरक्षा के लिए 250 गार्ड और निगरानी के लिए 1030 कैमरे लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed