फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus on the death of a patient in medanta hospital in lucknow

लखनऊ: मेदांता में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों का आरोप कोरोना से हुई मौत

Thu, 26 Mar 2020 06:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Mar 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
ruckus on the death of a patient in medanta hospital in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में मंगलवार रात गोसाईंगंज निवासी की मौत पर तीमारदारों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि हॉस्पिटल प्रबंधन कोरोना संदिग्ध मरीज बताकर उसे भर्ती किया था।  

विज्ञापन


उनका यह भी कहना है कि मौत के बाद प्रबंधन ने बकाया न मिलने पर शव देने से इन्कार कर दिया। पुलिस भी जांच कर चली गई। तीमारदार ने सीएमओ से लेकर कई अफसरों से गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


करीब 16 घंटे बाद 50 हजार रुपये जमा करने पर शव सौंपा गया। सुशील (35) की किडनी का इलाज चल रहा था। शनिवार को हालत बिगड़ने पर मेदांता में भर्ती कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान हुई मौत

डॉक्टर ने कोरोना से संक्रमित होने की आशंका जताई। एक दिन बाद नमूना जांच के लिए भेजा गया। तीमारदार प्रदीप ने कोरोना से संबंधित टोल फ्री नंबर पर मदद मांगी थी।

उपचार के दौरान मंगलवार रात 10 बजे मरीज की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि लिखित शिकायत पर मामले की जांच कराई जाएगी।

कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आते ही सौंप दिया गया शव

मरीज किडनी फेल्योर की स्थिति में था। उसे निमोनिया भी हो गया था। कोराना को लेकर बनी गाइडलाइन में कहा गया है कि निमोनिया वाले मरीज की कोराना की जांच कराई जाए, इसलिए यह जांच कराई गई और रिपोर्ट निगेटिव आई है। मरीज की स्थिति के बारे में उसके परिजनों को लगातार जानकारी दी गई। चूंकि जब तक कोरोना की रिपोर्ट आ नहीं जाती तब तक उसे कहीं भेजना खतरनाक था, इसलिए रोके रखा गया। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन पर इलाज के खर्च का काफी रुपया बकाया था, जिसे माफ  भी किया गया है। -डॉ. राकेश कपूर, मेडिकल डायरेक्टर, मेदांता हॉस्पिटल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed