फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus of pashumitra in lucknow

शिक्षा मित्रों के बाद अब यूपी में पशु मित्रों का हंगामा

Tue, 15 Sep 2015 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 15 Sep 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
ruckus of pashumitra in lucknow

मासिक मानदेय की मांग को लेकर प्रदेश भर के पशु मित्रों ने मंगलवार को धरना देकर प्रदर्शन किया। पशुमित्रों का कहाना था कि पशुपालन निभाग में पशुमित्र, पैरावेट व इन्सीमीनेटर के कर्मी विभाग के दिशा निर्देश पर पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान, प्राथमिक पशुचिकित्सा, टीकाकरण आदि कार्य करते हैं लेकिन किसी प्रकार का मानदेय व पारिश्रामिक नहीं दिया जाता। सरकार विभाग से पशुमित्रों का मानदेय तय कराए।

विज्ञापन


मंगलवार को लक्ष्मण मेला मैदान में पैरा वैटनरी वर्कर संघ उप्र. के तत्वावधान में सैकड़ों पशुमित्र, पैरावेट व इन्सीमीनेटर श्रमिकों ने प्रदेश सरकार से मानदेय की मांग खूब नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही पशुविभाग से कार्य पारिश्रमिक दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष रामकिशोर यादव ने कहा कि पशुमित्र, पैरावेट व इन्सीमीनेटर पर पशुधन की सुरक्षा, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, नस्ल सुधार, पशुचिकित्सा, बन्ध्याकरण आदि कार्य करने के बावजूद शासन व प्रशासन श्रम व सेवा का सही मूल्यांकन तक नहीं करता, पारिश्रमिक नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानदेय से वंचित सभी पशुमित्र, पैरावेट व इन्सीमीनेटर कर्मी को प्रदेश की सपा सरकार मानदेय सुनिश्चि कराए नहीं तो पशुमित्र, पैरावेट व इन्सीमीनेटर कर्र्मी कार्यबहिष्कार को मजबूर होंगे।

इस दौरान फैजाबाद के जिला अध्यक्ष रजनीश उपाध्याय ने कहा कि पशुओं से संबंधित सभी जरूरी कार्य को अंजाम देने वाले पशुमित्र, पैरावेट व इन्सीमीनेटर कर्मी मानदेय से वंचित है कार्य बहिष्कार का निर्णय ले चुके सभी पशुमित्रों से पशुओं को भारी नुकसान होगा।


इसलिए सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द मानदेय तय कर पशुमित्र, पैरावेट व इन्सीमीनेटर कर्मियों को रोजगार दे। इस दौरान एक मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासनक  को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed