फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus of anarchists in hostels of lucknow university

लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में अराजक तत्वों का जमकर उत्पात, ताले तोड़े, उठा ले गए सीज सामान

Thu, 31 Jan 2019 02:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 31 Jan 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
ruckus of anarchists in hostels of lucknow university
एलयू के छात्रावास के कमरों की टूटी-कुंडी ताला और कमरे में बिखरा सामान - फोटो : amar ujala

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का दावा करने वाले लविवि प्रशासन को अराजक तत्वों ने एक बार फिर चुनौती दी। मंगलवार तड़के 30-40 युवकों ने लविवि के छात्रावासों में जमकर उत्पात किया। चौकीदार को पीटा और दर्जनों कमरों के ताले तोड़ दिए।

विज्ञापन


एक दिन पहले सीज किए गए सामान को उठा ले गए। आधे घंटे से अधिक समय तक अराजक तत्वों का हंगामा चलता रहा, पर किसी को भनक तक नहीं लगी।  प्रॉक्टर प्रो.विनोद सिंह ने सोमवार को महमूदाबाद छात्रावास में छापा मारा था। इस दौरान उन्होंने हरिओम, सुनीत सिंह और  शैलेंद्र सिंह शैलू को अवैधानिक ढंग से रहने के आरोप में पकड़ा था।
विज्ञापन


इनमें से शैलेंद्र सिंह शैलू पर गैरजमानती वारंट जारी हो चुका है। पकड़े जाने के बाद कमरों से इनका सामान ट्रॉली भरकर बीरबल साहनी छात्रावास के कमरा नंबर 39 में सीज कर दिया गया गया था। मंगलवार सुबह करीब 30 से 40 युवक छात्रावास में घुस गए तथा बाइक , स्कूटी और पैदल अपना सामान ढो ले गए। चौकीदार ने घटना के बाद इसकी सूचना प्रॉक्टर को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लैपटॉप-मोबाइल प्रॉक्टर के पास

ruckus of anarchists in hostels of lucknow university
टूटी कुंडी - फोटो : amar ujala
लखनऊ विश्वविद्यालय के महमूदाछात्रावास में सोमवार को विवि प्रशासन व पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। छापे केदौरान कमरों से मोबाइल फोन और लैपटॉप भी बरामद हुए थे, जो प्रॉक्टर कार्यालय में रखे हैं। बाकी बरामद सामान की सूची बनाकर उन्हें छात्रावास में सीज किया गया था।  
 
सीसीटीवी फुटेज से तलाशे जा रहे आरोपी
छात्रावास के कमरे से ताला तोड़कर सामान उठाकर ले जाना बेहद गंभीर मामला है। हालांकि छात्रावास से बिस्तर ही उठाकर ले जाया गया है। बाकी सामान सुरक्षित है, फिर भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान भी की जा रही है। घटना में कुछ कर्मचारियों के शामिल होने का भी शक है, उनकी भूमिका की भी जांच होगी। - प्रो.विनोद सिंह प्रॉक्टर, लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed