{"_id":"5bd82703bdec22694753521a","slug":"ruckus-in-ticket-distribution-in-ikana-sports-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकाना स्टेडियम: भारत Vs वेस्टंडीज मैच के लिए टिकट बिक्री पर बवाल, 6 नवंबर को है टी-20","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकाना स्टेडियम: भारत Vs वेस्टंडीज मैच के लिए टिकट बिक्री पर बवाल, 6 नवंबर को है टी-20
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 30 Oct 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 नवंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले टी20 मैच के लिए मंगलवार को टिकट बिक्री के दौरान बवाल हो गया। जिसके बाद बिक्री रोक दी गई।
विज्ञापन
लखनऊ के पहले टी-20 अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबले के लिए इकाना स्टेडियम के गेट नंबर दो के पास बने काउंटर पर मंगलवार से टिकट बिक्री शुरू हो गई लेकिन बिक्री के दौरान धक्कामुक्की व बवाल के बाद टिकट काउंटर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
मुकाबले के लिए टिकट बिक्री का यह पहला दिन था और पहले ही दिन बवाल हो गया।
पार्किंग पर आज होगा अंतिम निर्णय
मुकाबले के दिन ट्रैफिक समस्या न बने इसके लिए स्टेडियम के बाहर कुल 18 पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए है। मंगलवार को एसपी ट्रैफिक इकाना प्रबंधन के पदाधिकारियों के साथ इन स्थलों का दौरा करेंगे। कुछ पार्किंग स्थल स्टेडियम के बाहर वाली सड़क पर भी बनाने का विचार किया जा रहा है। साथ ही तीन ओला- उबर प्वाइंट मैच वाले दिन बनाए जाएंगे। स्टेडियम से पार्किंग स्थलों की दूरी 1500 मीटर से अधिक नहीं होगी। स्टेडियम के अंदर भी तीन पार्किंग स्थल है जहां सीमित चौपहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन