{"_id":"58ae5c844f1c1b0c11b22e62","slug":"ruckus-in-raebareli-due-to-evm-failure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में कहीं प्रत्याशी का हंगामा तो कहीं डीएम की विधायक से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में कहीं प्रत्याशी का हंगामा तो कहीं डीएम की विधायक से झड़प
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली चुनाव
- फोटो : amar ujala
यूपी में चौथे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। सुबह सात बजे से लोग घरों से मतदान करने निकले। सुबह नौ बजे तक रायबरेली में 10.23 फीसदी मतदान हुआ। इसीबीच ईवीएम खराब होने पर हंगामा हुआ वहीं विधायक अखिलेश सिंह से डीएम, एसपी की झड़प भी हुई।
Trending Videos
रायबरेली में हंगामा
रायबरेली के मधुपुरी विद्यालय के पोलिंग बूथ पर मतदान देर से शुरू हुआ यहां ईवीएम डेढ़ घंटे खराब रही। वहीं उर्मिला स्कूल में मशीन खराब होने पर प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया।
रायबरेली
रायबरेली की सदर विधानसभा 180 से भाजपा प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव ने बताया, उर्मिला स्कूल में मेरा बूथ है। मैं वोट डालने गई लेकिन मशीन खराब थी। मैं 1 घंटे से डीएम और कप्तान को फोन मिला रही हूं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली चुनाव
भाजपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि ये इलाका माफिया विधायक का है और प्रशासन उनके हाथों बिका हुआ है।
विज्ञापन
मतदान करते लोग
प्रत्याशी ने बताया कि डेढ़ घंटे तक मुर्दाबाद के नारे लगाने के बाद मशीन ठीक हुई। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में शिकायत की जाएगी। वहीं सदर विधायक अखिलेश सिंह से लालूपुर गांव में डीएम और एसपी से झड़प हो गई। बता दें के अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह कांग्रेस से प्रत्याशी हैं। डीएम अनुज झा ने विधायक के बूथ के अंदर रहने पर नाराजगी जताई और उन्हें 200 मीटर के अंदर न रहने की हिदायत दी।