फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ruckus during SSC exam in Lucknow.

SSC परीक्षा के दौरान कई सेंटरों पर हंगामा, गड़बड़ी

Sun, 04 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ruckus during SSC exam in Lucknow.

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की रविवार को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के दौरान व्यवस्था पटरी से उतर गई। इंदिरानगर स्थित बर्धमान इंटर कॉलेज में फोटो पहचान पत्र न होने पर कुछ परीक्षार्थियों से ओएमआर शीट छीन कर उन्हें बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन


वहीं गेट पर भी काफी संख्या में परीक्षार्थियों को रोका गया था। परीक्षा नहीं दे पाने से भड़के परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाला। परीक्षार्थियों ने मामले में परीक्षा केंद्र प्रभारी के खिलाफ शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन


इसी तरह, चौक के अग्रसेन इंटर कॉलेज और रकाबगंज के ललिता शास्त्री मांटेसरी इंटर कॉलेज के साथ ही कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने से रोके गए परीक्षार्थियों ने बवाल किया। राजधानी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सैकड़ों परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


61,200 परीक्षार्थियों के लिए बनाए थे 66 केंद्र
राजधानी में रविवार को एसएससी की परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे के बीच तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच परीक्षा हुई। इसमें 61,200 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसके लिए 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में करीब 88 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

बहाने से बुलाया और गेट से बाहर कर दिया

Ruckus during SSC exam in Lucknow.

इंदिरानगर स्थित बर्धमान इंटर कॉलेज पर परीक्षा देने पहुंचे कई परीक्षार्थियों को कमरे के अंदर पहुंचने के बाद बाहर कर दिया गया। परीक्षा देने आईं सिद्धार्थ नगर से रुचि सिंह और रायबरेली की राधा ने बताया कि वो अपने कक्ष में पहुंच गई थीं। उनको ओएमआर और आंसर शीट भी दे दी गई थी। तभी एक कक्ष निरीक्षक ने उनसे कहा कि मैडम बुला रही हैं। जब वे और उनके तरह कुछ और परीक्षार्थी प्रिंसिपल रूम के पास पहुंचे तो उन्हें बाहर कर दिया गया।

बड़ा सवाल : बिना आईकार्ड अंदर कैसे पहुंचे परीक्षार्थी

परीक्षा में होती सेंधमारी को देखते हुए साफ निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी सूरत में प्रवेश पत्र और परिचय पत्र के बगैर परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल न होने दिया जाए। इसके बावजूद बर्धमान इंटर कॉलेज के अंदर परीक्षार्थी बगैर पहचान पत्र के पहुुंच गए। इतना ही नहीं बगैर पहचान पत्र के उन्हें पेपर भी दे दिया गया। बाद में अचानक याद आने पर उन्हें परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया।

देर से पहुंचने पर गेट पर रोका

चौक स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज, रकाबगंज के ललिता शास्त्री मांटेसरी इंटर कॉलेज समेत कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को लेट होने की बात कहते हुए गेट पर रोक दिया गया। परीक्षार्थियों का कहना था कि वे आधे घंटे से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे। इसके बावजूद उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। इस पर परीक्षार्थियों ने हंगामा काटा। हंगामा-प्रदर्शन के बावजूद परीक्षा न दे पाने से निराश परीक्षार्थी लौट गए।

परीक्षा केंद्र से बाहर सॉल्व पेपर लेकर घूम रहे थे लोग

Ruckus during SSC exam in Lucknow.

बर्धमान इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर कुछ लोग सादे कागज पर कुछ लिखे हुए घूम रहे थे। एक के नीचे एक लिखे इन शब्दों को देखकर यह लग रहा था कि जैसे ये किसी सवाल के उत्तर हों। जैसे-सबसे ऊपर सिंदूरी लिखा हुआ था। इसके नीचे तिरुअंतपुरम, 213, 6 किलोग्राम, 125 रुपये आदि लिखा हुआ था। इसको देखकर लग रहा था कि ये किसी प्रश्नपत्र के सवालों के जबाव हों।

नकलची पकड़े जाने के बाद हुई सख्ती
एसएससी परीक्षा में पिछले काफी दिन से फर्जी परीक्षार्थियों के पकड़े जाने के मामले सामने आ रहे हैं। एसएससी के अधिकारियों के अनुसार इसी वजह से एसएससी और बाकी परीक्षा में भी आधे घंटे पहले एंट्री रोके जाने के निर्देश का पालन कड़ाई से हो रहा है। ऐसे में आए दिन परीक्षा के दौरान देरी से पहुंचने वाले परीक्षार्थी हंगामा कर रहे हैं।

इस पर बर्धमान इंटर कॉलेज के प्रबंधक एके जैन का कहना है कि परीक्षा के दौरान आधे घंटे पहले एंट्री रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में आधे घंटे पहले एंट्री रोक दी गई थी।

इस पर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया था। परीक्षा के दौरान कुछ परीक्षार्थी फोटो पहचान पत्र नहीं लाए थे। दोनों परीक्षार्थियों को फोटो पहचान पत्र बाहर से मंगवाने के लिए कहा गया था। उन्हें चपरासी दिए जा रहे थे, लेकिन वे खुद बाहर चली गईं। बाहर जाने वाले परीक्षार्थियों को दोबारा अंदर नहीं लिया जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed