फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rti for aap leader akhileshpati education

शुरू हुई आप के एक और विधायक की फर्जी डिग्री की जांच

Fri, 12 Jun 2015 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Fri, 12 Jun 2015 04:45 PM IST
विज्ञापन
rti for aap leader akhileshpati education

आप से दिल्ली के मॉडल टाउन विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी की एमए डिग्री भी फर्जी होने की जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन


संत कबीर नगर के रहने वाले आप विधायक ने 2008 में प्राचीन इतिहास में अवध विवि से जुड़े एक कॉलेज से एमए किया है, जिसे लेकर दिल्ली के व्यक्ति ने आरटीआई लगाई है।

बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस के सरोजनीनगर थाना प्रभारी वीकेपीएस यादव ने रजिस्ट्रार से विधायक के सर्टिफिकेट के बारे में पूछताछ की। संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां भी ली।
विज्ञापन


अब दिल्ली पुलिस पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र तोमर के साथ विधायक अखिलेश पर भी शिकंजा कस सकती है। साथ ही अवध विवि से फर्जी डिग्रियां बेचने के रैकेट में भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव कार्यालय में हुई जांच

rti for aap leader akhileshpati education

रजिस्ट्रार एसएल मौर्य ने माना की इंस्पेक्टर यादव ने उनसे पूछताछ की, लेकिन ब्योरा देने से मना कर दिया।

दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर ने कुलसचिव कार्यालय में बैठकर विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी की 2008 की परास्नातक डिग्री की जांच कराई। बताते हैं कि करीब तीन सप्ताह पहले किसी गर्ग नामक व्यक्ति ने विधायक की डिग्री के फर्जी होने के बाबत विवि के जनसूचनाधिकारी से सवाल पूछे हैं।
 
विवि की ओर से कोई जवाब अभी नहीं गया है, मगर जितेंद्र तोमर को रिमांड पर लेकर आई पांच सदस्यीय दिल्ली पुलिस की टीम में शामिल सरोजनीनगर थाना प्रभारी वीकेपीएस यादव ने सुबह 11 बजे रजिस्ट्रार एसएल मौर्य से विधायक के सर्टिफिकेट के बारे में पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed