{"_id":"678d625631ac417e4e04fdd2","slug":"rte-lucknow-is-at-the-forefront-in-the-second-phase-of-applications-these-districts-are-second-and-third-lucknow-news-c-13-knp1050-1041241-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरटीईः दूसरे चरण के आवेदन में लखनऊ सबसे आगे, ये जिले रहे दूसरे व तीसरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरटीईः दूसरे चरण के आवेदन में लखनऊ सबसे आगे, ये जिले रहे दूसरे व तीसरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए दूसरे चरण में आवेदन प्रक्रिया रविवार को समाप्त हो गई। शाम तक चली आवेदन प्रक्रिया के दौरान 6941 आवेदन आए। आरटीई दूसरे चरण में आवेदन का ये आंकड़ा प्रदेश के सभी जनपदों से अधिक है। यहां वाराणसी दूसरे (4502 आवेदन), कानपुर नगर तीसरे (4291 आवेदन), आगरा चौथे (3778 आवेदन) और मुरादाबाद पांचवें (3400 आवेदन) स्थान पर है।
अब 20 से 23 जनवरी तक आवेदनों का सत्यापन होगा। 24 जनवरी को लॉटरी सिस्टम से बच्चे का चयन होगा। 28 तक विद्यालय आवंटित कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। बीएसए ने कहा कि सत्यापन में जो मानक में फिट नहीं होंगे, उन बच्चों के आवदेन तीसरे चरण में लिए जांएगे। बता दें कि आरटीई पहले चरण में 7587 आवेदन आए थे। इसमें 6465 बच्चों को स्कूल अलॉट हुआ है।1122 आवेदन त्रुटियों के चलते निरस्त कर दिए गए थे।
तीसरे चरण में आवेदन 1 फरवरी से
आरटीई के तीसरे चरण में आवेदन प्रक्रिया 1 से 19 फरवरी तक चलेगी। 20 से लेकर 23 फरवरी तक आवेदन का सत्यापन होगा। 24 फरवरी को लॉटरी निकलेगी। अभिभावकों को आवेदन करने के लिए https://rte25.upsdc.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।