फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RTE: In the last phase, 28204 children got seats allotted, in total 1.85 lakh children will get a chance to st

आरटीई: आखिरी चरण में 28204 बच्चों को सीट हुई एलॉट, कुल चार चरणों में 1.85 लाख बच्चों मिलेगा पढ़ने का मौका

Wed, 26 Mar 2025 07:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 26 Mar 2025 07:57 AM IST
सार

Admission under RTE: यूपी के स्कूलों में आरटीई के तहत चौथे और आखिरी चरण की सीट एलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। कुल एक लाख 85 हजार बच्चों को इसके तहत प्रवेश मिला। 

विज्ञापन
RTE: In the last phase, 28204 children got seats allotted, in total 1.85 lakh children will get a chance to st
आरटीई सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) में चौथे व आखिरी चरण का सीट एलॉटमेंट जारी कर दिया गया। आखिरी चरण में 28004 बच्चों को सीट एलॉट हुई है। ओवर ऑल चार चरणों में कुल 1.85 लाख बच्चों को सीट मिली है। अब बेसिक शिक्षा विभाग का पूरा फोकस इन बच्चों का प्रवेश कराने पर है।
विज्ञापन


प्रदेश में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए इस साल चार चरणों में आवेदन लिए गए थे। चौथे चरण में कुल 46526 आवेदन हुए और 34604 के आवेदन स्वीकार हुए थे। इस क्रम में 28204 बच्चों को सीट एलॉट हुई है। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार आवेदन कम हुए हैं। जबकि सभी जिलों में ज्यादा से ज्यादा आवेदन का अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन


हालांकि सीटें पिछले साल की अपेक्षा इस बार ज्यादा आवंटित हुई हैं। क्योंकि निदेशालय की ओर से अभियान चलाकर काफी स्कूलों की मैपिंग करवाई गई है। समग्र शिक्षा के उप निदेशक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि चार चरणों के आवेदन व सीट एलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब पूरा जोर ज्यादा से ज्यादा बच्चों का प्रवेश कराने पर है। इसके लिए सभी बीएसए को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जहां दिक्कत आ रही है, उसे दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरटीई: आज होगा सीट अलॉटमेंट, चार चरणों में मिले थे 3.34 लाख आवेदन; ऑनलाइन सूचना न होने से परेशानी



2022-23 में हुए थे 2.51 लाख आवेदन
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार वर्ष 2022-23 में कुल आवेदन 251197 हुए। इसमें 194394 आवेदन स्वीकार हुए और 1.24 लाख से अधिक बच्चों को सीट एलॉटमेंट हुई। वहीं 2023-24 में 276096 आवेदन हुए। इसमें 208319 आवेदन स्वीकार हुए और 1.34 लाख को सीट एलॉटमेंट हुई। सत्र 2024-25 में 357270 आवेदन हुए। इसमें से 251570 के आवेदन स्वीकार हुए और 1.65 लाख को सीट एलॉट हुई। इसी क्रम में 2025-26 में 334953 आवेदन हुए। इसमें 252269 आवेदन स्वीकार हुए और 1.85 लाख से अधिक बच्चों को सीट एलॉट हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed