{"_id":"5dbc59938ebc3e93de126dc4","slug":"rss-trying-to-normalize-atmosphere-from-coordination-meetings-before-ayodhya-verdict","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या फैसले से पहले समन्वय बैठकों से माहौल सामान्य बनाने में जुटा संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या फैसले से पहले समन्वय बैठकों से माहौल सामान्य बनाने में जुटा संघ
Fri, 01 Nov 2019 09:43 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 01 Nov 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पूरा ध्यान अयोध्या मुद्दे पर इसी महीने सर्वोच्च न्यायालय के संभावित निर्णय के बाद की परिस्थितियों पर केंद्रित हो गया है। पूर्व निर्धारित सारी बैठकों को पहले ही स्थगित किया जा चुका है।
अब संघ ने न्यायालय के निर्णय के बाद माहौल को सामान्य और सौहार्द्रपूर्ण बनाए रखने की प्राथमिकता पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए संघ की तरफ से जगह-जगह समन्वय बैठक करके इस मुद्दे पर स्थानीय कार्यकर्ताओं को संयम और शांति से काम लेने का आग्रह करने का फैसला किया गया है। साथ ही संगठन से जुड़े लोगों से अयोध्या को लेकर अनावश्यक बयानों से बचने का आग्रह किया जा रहा है।
निर्णय किया गया है कि अधिकृत लोगों के अलावा कोई बयान नहीं देगा। दिल्ली में संघ की उच्चस्तरीय बैठक में बनी योजना के अनुसार अयोध्या को लेकर संघ परिवार के प्रांतीय पदाधिकारियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। जिलों के प्रमुख लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वे संघ से जुड़े सभी संगठनों की बैठक करके कार्यकर्ताओं से अयोध्या पर संयम और धैर्य रखने का आग्रह करें।
विज्ञापन
उन्हें समझाएं कि कुछ भी ऐसा न हो जिससे संगठन को लेकर सवाल उठें या परिस्थितियां बिगड़ें। भरोसा रखें कि सब कुछ ठीक रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, नीचे तक कार्यकर्ताओं को यह भी संदेश देने की योजना बनी है कि केंद्र से लेकर राज्य तक भाजपा की सरकार है। इसलिए ऐसा कुछ न होने पाए जिससे सरकारों की साख पर सवाल उठाने का किसी को मौका मिले।

निर्णय की प्रतीक्षा करें
जानकारी के मुताबिक, संघ ने सभी संगठनों के स्थानीय पदाधिकारियों के जरिये नीचे तक यह समझाने की योजना बनाई है कि वे हर परिस्थिति में संगठन के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में धैर्य और संयम रखें तथा संगठन पर भरोसा रखते हुए आगे के निर्देशों व निर्णय का इंतजार करें। साथ ही अपने इर्द-गिर्द भी ध्यान रखें कि कोई कुछ ऐसा न करने पाएं जिससे संगठन पर आंच न आने पाए।
विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा कहते भी हैं कि संगठन की भावना इस मामले पर संयम रखने की है। यह विषय बहुत संवेदनशील है जिसको ध्यान में रखते हुए हम सभी का ध्यान निर्णय के साथ समाज में सौहार्द्र बनाए रखने पर भी है। संघ जिम्मेदार संगठन है। इस नाते हमारा पूरा ध्यान शांति और सौहार्द्र बनाए रखने पर केंद्रित है।