{"_id":"5d466c278ebc3e6c9b48161e","slug":"rss-pracharak-om-prakash-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक ओमप्रकाश का निधन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक ओमप्रकाश का निधन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Sun, 04 Aug 2019 10:54 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओमप्रकाश जी का रविवार सुबह 6.20 बजे लखनऊ के केजीएमयू में निधन हो गया। उन्हें संक्रमण की शिकायत के चलते मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। वह 95 वर्ष के थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
ओमप्रकाश जी ने अपना देहदान किया था इसलिए उनका पार्थिव शरीर शाम को मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया जाएगा। ओमप्रकाश जी का जन्म हरियाणा के पलवल जिले में सन 1927 को हुआ था। उनकी शिक्षा मथुरा में हुए और 1947 में वह संघ के प्रचारक बनें।
विज्ञापन
वह अतरौली (अलीगढ़) के प्रचारक रहे। इसके बाद 1957 से 67 तक बिजनौर जिले के प्रचारक रहे फिर बरेली व मुरादाबाद एवं कुमाऊं के प्रचारक रहे। वह 1978 से पश्चिम यूपी के प्रांत प्रचारक रहे। वह यूपी के क्षेत्र प्रचारक और फिर संयुक्त क्षेत्र प्रचारक रहे।
विज्ञापन
ओमप्रकाश जी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। उन्होंने लखनऊ में विश्व संवाद केंद्र भवन, पीजीआई के निकट माधव सेवा आश्रम एवं मथुरा में पं. दीनदयाल धाम का निर्माण भी कराया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।