फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: Direct flight from Ayodhya to Bengaluru launched; service to operate three days a week; air travel options

यूपी: अयोध्या से बंगलूरू की सीधी उड़ान शुरू, सप्ताह में तीन दिन मिलेगी सेवा; दिल्ली के लिए भी बढ़े हवाई विकल्प

Thu, 08 Oct 2026 07:17 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 08 Oct 2026 07:17 PM IST
सार

अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई है। इंडिगो की यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। इसके साथ दिल्ली के लिए भी उड़ानों के विकल्प बढ़े हैं। नई सेवाओं से यात्रियों को दक्षिण भारत और दिल्ली की यात्रा में सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
UP: Direct flight from Ayodhya to Bengaluru launched; service to operate three days a week; air travel options
अयोध्या से बंगलूरू की सीधी उड़ान शुरू - फोटो : PTI

विस्तार

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई है। इससे अयोध्या सीधे दक्षिण भारत के प्रमुख शहर से जुड़ गया है। उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित होगी।

विज्ञापन


इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई926 अयोध्या से सुबह 9:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:05 बजे बंगलूरू पहुंचेगी। इससे यात्रियों को करीब दो घंटे 35 मिनट में बंगलूरू पहुंचने की सुविधा मिलेगी। वहीं, दिल्ली के लिए भी उड़ानों के विकल्प बढ़े हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की अयोध्या-दिल्ली उड़ान सुबह 8:40 बजे रवाना होकर 10:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बंगलूरू के लिए सप्ताह में तीन दिन और दिल्ली के लिए दो नई उड़ान शुरू हुई हैं। नई सेवाओं से यात्रियों को दोनों शहरों के लिए अतिरिक्त हवाई यात्रा विकल्प मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed