फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RSS National Secretary Ram Madhav said, the people of UP made many great leaders and also drove some away

Lucknow News: आरएसएस के राष्ट्रीय सचिव राम माधव ने कहा, यूपी के लोगों ने बहुत से महान नेता बनाए तो कुछ भगाए भी

Wed, 04 Jan 2023 07:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 04 Jan 2023 07:56 PM IST
सार

राम माधव ने कहा कि यदि कल्याण सिंह नहीं होते तो राम मंदिर का स्वप्न- स्वप्न ही रहता है। राम मंदिर पर जो कलंक था उसे हटाने का काम कल्याण के राज में हुआ। उससे दो साल पहले जो राज था उसमें तो सैकड़ों कार सेवकों को जान गंवानी पड़ी थी।

विज्ञापन
RSS National Secretary Ram Madhav said, the people of UP made many great leaders and also drove some away
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय सचिव राम माधव

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जंयती के मौके पर बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय सचिव राम माधव ने कांग्रेस और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंस कसा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने बहुत से महान नेता बनाए तो कुछ भगाए भी। उनको केरल तक भागना पड़ता है। फिर वहां से वह भारत जोड़ने केलिए दौड़ते हैं। भागने वाले नेता भारत को जोड़ नहीं सकते। भारत जोड़ने के लिए नेता को महान बनना पड़ता है। खुद की मेहनत से जमीन तैयार करनी पड़ती है। भारत जोड़ने की कल्पना तो आदि गुरु शंकराचार्य ने की थी। लाल बहादुर शास्त्री  और सरदार पटेल ने उसको साकार किया था। जिस तरह से काम चल रहा है एक साल में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री शासनकाल के दौरान सख्त कानून व्यवस्था और लागू किए गए नकल विरोधी कानून की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि कल्याण सिंह नहीं होते तो राम मंदिर का स्वप्न- स्वप्न ही रहता है। राम मंदिर पर जो कलंक था उसे हटाने का काम कल्याण के राज में हुआ। उससे दो साल पहले जो राज था उसमें तो सैकड़ों कार सेवकों को जान गंवानी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि यूपी ने कल्याण सिंह जैसे महान नेता दिए हैं। देश केपहले प्रधानमंत्री से लेकर मौजूदा प्रधानमंत्री तक आठ प्रधानमंत्री दिए हैं। यूपी की धरती महान है। इस मौकेपर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सरकार की सराहना भी की।
विज्ञापन


उससे पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वर्गीय कल्याण सिंह को याद करते हुए उन्हें महान नेता बताया। कहा कि उन्होंने राम मंदिर का सपना साकार किया। उनके सख्त प्रशासन की भी चर्चा की। हालांकि वह कुछ देर में ही कार्यक्रम से चले भी गए।  राजधानी केसांसद व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर कहा कि जब कम्युनिस्ट पार्टी में थे तब भी कल्याण केभाषण सुनते थे। वह कहते थे कि  सरकार रहे न रहे, मंदिर वहीं बनाएंगे और देखिए आज वहीं मंदिर बन रहा है। जयंती केअवसर आयोजित गोष्ठी भजन संध्या केमौके पर सबसे पहले महापौर संयुक्ता भाटिया ने कल्याण सिंह  को याद करते हुए उनके बताए रास्तों पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर स्वर्गीय कल्याण सिंह केत्याग और बलिदान की निशानी है। इस मौकेपर मंत्री संजय निषाद, विधायकराजेश्वर सिंह, नगर निगम केपूर्व कार्यकारिणी सदस्य व मध्य विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे रजनीश गुप्ता व भाजपा केशहर व जिला इकाई केपदाधिकारी भी प्रमुख रूप मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed