फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RSS leader says UP is now above casteism

UP: सह सर कार्यवाह बोले- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद यूपी जातीय सीमाओं ऊपर उठा

Fri, 01 Mar 2024 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Mar 2024 12:01 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह अरुण कुमार ने सुल्तानपुर में काशी और गोरखपुर क्षेत्र की समन्वय बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में भाजपा के पक्ष में माहौल है अगर मतदान प्रतिशत बढ़ाने और रिकार्ड मतों से जीतने में पूरी ताकत लगाएंगे आगामी 25 साल तक भाजपा को कोई हिला नहीं पाएगा।

विज्ञापन
RSS leader says UP is now above casteism
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह अरुण कुमार।

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह अरुण कुमार ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना के बाद यूपी जातीय सीमाओं से ऊपर उठ गया है। कहा कि यदि कोई दल जाति आधारित राजनीति करता है तो करता रहे। भाजपा को जाति और समाज की दीवारों को तोड़कर समग्र समाज एवं प्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए। सुल्तानपुर में आयोजित भाजपा के काशी और गोरखपुर क्षेत्र की समन्वय बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा को 58 से 60 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य दिया।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा के प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक में अरुण कुमार ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में सभी जाति और समाज के लोगों ने सहयोग किया। इससे साफ है कि अब यूपी में जाति या समाज कोई मुद्दा नहीं हैं। विपक्षी दल जाति के नाम पर लोगों को भड़का नहीं सकते। भाजपा और अनुषांगिक संगठनों को अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सभी को साथ लेकर सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव-2019 यूपी में भाजपा को करीब 50 फीसदी वोट मिले थे। आगामी लोकसभा चुनाव में 58 से 60 प्रतिशत मत हासिल करने के लिए काम करना है। उन्होंने संघ के महानगर और विभाग स्तर के पदाधिकारियों को भाजपा के पक्ष में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम के हिसाब से जो बूथ भाजपा के लिए कमजोर रहे हैं, इस चुनाव में उन कमजोर बूथों पर भी चुनाव जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अभाविप, विहिप, बजरंग दल, सहकार भारती, सेवा भारती सहित अन्य अनुषांगिक संगठनों को उनसे जुड़े क्षेत्रों में मोदी सरकार के दस वर्ष की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने और 2024 में फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए मत व समर्थन हासिल करने की जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि देश में भाजपा के पक्ष में अनुकूल माहौल है। इस माहौल में यदि मतदान प्रतिशत बढ़ाने और रिकार्ड मतों से जीतने में पूरी ताकत लगाएंगे तो आगामी 25 साल तक भाजपा कोई हिला नहीं पाएगा।

राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व के मुद्दे को घर-घर पहुंचाएंगे
लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा के मिशन-80 को पूरा करने के लिए संघ बूथ स्तर तक राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व का मुद्दा बनाने में पूरी ताकत लगाएगा। अयोध्या में रामलला की स्थापना, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण और जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति जैसे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दे हथियार बनेंगे। बैठक में काशी क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य ने क्षेत्र की 14 सीटों पर चुनावी तैयारी की रिपोर्ट पेश की। कहा कि इस बार पार्टी गाजीपुर, लालगंज और जौनपुर में भी जीतेगी।


गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने बैठक में बताया कि क्षेत्र की 13 में से एक लालगंज सीट बसपा के पास है। जबकि शेष 12 सीटें भाजपा के पास हैं। भरोसा दिलाया कि आगामी चुनाव में लालगंज भी भाजपा जीतेगी। बैठक में गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल भी मौजूद थे। काशी और व्रज के क्लस्टर प्रभारियों ने रिपोर्ट पेश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed