फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rss is worried for kashi and ayodhya both.

काशी ही नहीं अयोध्या के लिए भी फिक्रमंद है संघ

Wed, 15 Oct 2014 01:25 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Oct 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
rss is worried for kashi and ayodhya both.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यह नहीं चाहता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से केवल काशी का ही विकास हो।

विज्ञापन


उसकी चाहत है कि उसके सांस्कृतिक एजेंडे में काशी के साथ शामिल अयोध्या, मथुरा व अन्य धार्मिक व पर्यटन स्थलों का भी विकास हो।

जानकार बताते हैं कि संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित शीर्ष नेतृत्व के बीच मंत्रणा में देश की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई।


विचार बना कि संघ अयोध्या व मथुरा के साथ अन्य धार्मिक व पर्यटन स्थलों के विकास के लिए एक मुहिम चलाए। वहां के स्थानीय लोगों से विचार-विमर्श कर विकास की रूपरेखा बनाई जाए।
विज्ञापन


फिर केंद्र सरकार वहां के लिए विशेष पैकेज देकर उन स्थलों का विकास कराए। उपेक्षित धार्मिक स्थलों को विकसित कर नए पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दी जाए।

संघ के कार्यकारी मंडल केएजेंडे में यह विषय भी शामिल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed