फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RSS is helping to Janta train accident victims.

रेल हादसे के घायलों की सेवा में जुटा RSS

Mon, 23 Mar 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Mar 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
RSS is helping to Janta train accident victims.

बछरावां रेल हादसे के शिकार हुए घायलों की मदद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कारवां भी जुटा है। लखनऊ इकाई के स्वयंसेवकों ने बीस यूनिट रक्तदान कर गंभीर रूप से हुए कई घायलों को नई जिंदगी दी।

विज्ञापन


वहीं, ये स्वयंसेवक ट्रॉमा सेंटर के डिजास्टर, सर्जरी, न्यूरो, ऑर्थोपेडिक और लिंब सेंटर के वार्ड में भर्ती मरीजों की सेवा और देखरेख कर रहे हैं।

आरएसएस के कारवां का नेतृत्व कर रहे प्रशांत भाटिया ने कहा कि अलग-अलग वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को पैकेटबंद खाना और पानी की बोतलें तीनों टाइम वितरित की जा रही हैं।
विज्ञापन


हादसे के दिन जिन घायलों के परिवारीजन ट्रॉमा नहीं पहुंचे थे, उनकी देखरेख के लिए हर बेड पर एक स्वयंसेवक को तैनात किया गया था। वे पूरे समय मरीज की सेवा में खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच से छह घंटे की शिफ्ट में कर रहे काम

टीम में पचास से अधिक स्वयंसेवक शामिल हैं जो पांच से छह घंटे की शिफ्ट में मरीजों की सेवा कर रहे हैं। इनमें अमन, सत्येंद्र, विजय, त्रिभुवन, प्रदीप राहुल, रजनीश, सौरव, मुकेश और दिनेश आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed