फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RSS is deciding agenda for UP and central.

UP: संघ नेतृत्व ने शुरू किया एजेंडा तय करने का काम

Wed, 15 Oct 2014 09:35 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Oct 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
RSS is deciding agenda for UP and central.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के केंद्रीय कार्यकारी मंडल की 17 से 19 अक्तूबर तक होने वाली बैठकों के लिए एजेंडा तय करने का काम मंगलवार को शुरू हो गया।

विज्ञापन


संघ के सर संघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह सुरेश जोशी भैया जी, सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, दत्तात्रेय होसबोले और डॉ. कृष्ण गोपाल के साथ चर्चा में कुछ देर के लिए प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि निरालानगर स्थित सरस्वती कुंज में कार्यकारी मंडल की बैठक के पहले संघ के शीर्ष नेतृत्व ने देश-दुनिया व यूपी के विशेष संदर्भ में विस्तार से चर्चा शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सामाजिक, राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्दे भी शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पनप रहा आतंकवाद, क्रूर आतंकी संगठन आईएस की ताजा धमकी, सीमाओं पर घुसपैठ व देश के अंदर अलग-अलग प्रांतों में अलगावाद की घटनाएं चर्चा के मुख्य विषय रहे।

शीर्ष पदाधिकारियों के साथ शामिल होंगे जनसंगठन

RSS is deciding agenda for UP and central.

जातिवादी शक्तियों द्वारा हिंदुओं को विखंडित करने की साजिश पर चर्चा के दौरान इसका जवाब देने और हिंदू समाज की एकजुटता के लिए नए सिरे से रणनीति बनाने की जरूरत समझी गई। संघ नेतृत्व शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिशनरियों की बढ़ते हस्तक्षेप और सेवा की आंड़ मे धर्मांतरण की साजिशों के खिलाफ रणनीति व कार्ययोजना को एजेंडे के बिंदु में शामिल करने पर गंभीर दिखा।

चर्चा है कि लोक सभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत पर संघ के नीति निर्धारकों ने संतोष व्यक्त किया तो देश भर में हुए उपचुनाव में भाजपा को लगे झटके के मद्देनजर संगठन के मजबूती और विस्तार पर चर्चा की।

जानकारी के अनुसार संघ के शीर्ष पदाधिकारियों ने आपसी विचार-विमर्श के बीच जो प्रमुख बिंदु तय किए हैं उस पर विस्तार से चर्चा बुधवार को कोर कमेटी की बैठक में होगी।

कोर कमेटी की बैठक में संघ के इन शीर्ष पदाधिकारियों के साथ छह जन संगठनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भाजपा, मजदूर संघ,  किसान संघ,  विहिप व विद्याभारती के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शामिल होंगे। ये पदाधिकारी बुधवार सुबह तक पहुंच जाएंगे। कोर कमेटी में लगभग 50 लोगों के शामिल होेने की संभावना हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed