{"_id":"67b7925dcd87a4f8e90958d1","slug":"rs-74-lakh-crossed-from-private-firms-account-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1086903-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निजी फर्म के खाते से पार किए 74 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निजी फर्म के खाते से पार किए 74 लाख
Fri, 21 Feb 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 21 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
निजी फर्म के खाते से पार किए 74 लाख
लखनऊ। पीजीआई इलाके के शहीद नगर कॉलाेनी निवासी सीए सर्वेश द्विवेदी ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। ठग पर 16 फरवरी को व्हाट्सएप के जरिये बात कर टीएलआरपीएल फर्म के खाते से 74 लाख रुपये पार करने का आरोप है। सर्वेश टेक्स्ट इंडिया ग्रुप, टीएलआरपीएल सहित अन्य निजी फर्म के सीए हैं। इंस्पेक्टर बृजेश यादव के मुताबिक जिस अकाउंट में रकम ट्रांसफर की गई है उसकी जांच की जा रही है।
बिटकॉइन ट्रेडिंग के नाम पर 27.55 लाख ऐंठे
लखनऊ। इंदिरानगर के लेखराज निवासी रवि वाधवान से फेसबुक दोस्त ने बिटकॉइन ट्रेडिंग के नाम पर 27.55 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। रवि के मुताबिक 28 दिसंबर को फेसबुक पर अर्पिता राय नाम से रिक्वेस्ट आई थी। इसे स्वीकारने पर अर्पिता से बातचीत होने लगी। उसने बिटकॉइन में निवेश करने पर मुनाफे की दावा कर 27.55 लाख रुपये ऐंठ लिए। उधर, गोमतीनगर के विपुलखंड निवासी कमलेंद्र प्रसाद के क्रेडिट कार्ड से ठगों ने आठ लाख की खरीदारी कर ली। इसके अलावा महानगर के अनूप के खाते से छह लाख रुपये पार कर दिए।