फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 6.02 lakh swindled by posing as a Green Gas Company employee

Lucknow News: ग्रीन गैस कंपनी का कर्मी बनकर 6.02 लाख रुपये ठगे

Thu, 24 Sep 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Rs 6.02 lakh swindled by posing as a Green Gas Company employee
तेलीबाग। ग्रीन गैस का बिल जमा कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने वृंदावन योजना निवासी बुजुर्ग के खाते से 6.02 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मंगलवार को पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बीएसएनएल से क्लर्क पद से सेवानिवृत्त देशराज सिंह के मुताबिक 20 सितंबर को उनके मोबाइल पर कॉल करने वाले ने खुद को ग्रीन गैस का कर्मचारी बताया। जालसाज ने कहा कि उनका बिल लंबित है और भुगतान करने के लिए मोबाइल में एप डाउनलोड करना होगा। बताया गया एप डाउनलोड करने के कुछ ही मिनट बाद देशराज सिंह के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से छह बार में कुल 6,02,540 रुपये निकल गए। इसका मेसेज मिलने पर पीड़ित ने तुरंत बैंक के टोलफ्री नंबर पर संपर्क कर खाता फ्रीज कराया। हालांकि, तब तक रकम निकल चुकी थी। बुजुर्ग ने साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर सेल और पुलिस से शिकायत की है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed