फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 56.19 lakh stolen from diagnostic centre and liquor shop

Lucknow News: डायग्नोस्टिक सेंटर और शराब की दुकान से 56.19 लाख रुपये चोरी

Sat, 04 Oct 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 04 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Rs 56.19 lakh stolen from diagnostic centre and liquor shop
लखनऊ। चोरों ने अलीगंज स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर और सैरपुर में शराब की दुकान से 56.19 लाख रुपये चोरी कर लिए। कर्मचारियों ने संबंधित थानों में चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इंदिरानगर सेक्टर सी निवासी लल्लन सिंह अलीगंज स्थित इंदु स्कैन डायग्नोस्टिक सेंटर में अकाउंटेट हैं। उनके मुताबिक 17 सितंबर को वह सेंटर में रखे लॉकर को बंद करके शाम छह बजे घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब वह सेंटर पहुंचे तो देखा कि लॉकर टूटा हुआ था। उसमें रखे 55.90 लाख रुपये गायब थे। लल्लन ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। वह खुद काफी दिनों तक चोरी की घटना की जांच करते रहे। मगर कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने एक अक्तूबर को घटना की जानकारी अलीगंज पुलिस को दी। इंस्पेक्टर अशोक सोनकर के मुताबिक केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम गठित की गई। मामले की विवेचना एडिशनल इंस्पेक्टर शनि तोमर कर रहे हैं। जल्द ही चोर को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, ठाकुरगंज के पुराना तोपखाना निवासी उमेश जायसवाल ने बताया कि वह जितेंद्र गुप्ता की सैरपुर में छठा मील स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन हैं। 30 सितंबर को दुकान में ताला लगाकर घर चले गए थे। सुबह उन्हें दुकान के शटर का ताला टूटा मिला। गल्ले में रखे 29 हजार रुपये गायब थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि चोर दुकान में रात करीब तीन बजे दाखिल हुए थे। थानाध्यक्ष सैरपुर मनोज कुमार कोरी के मुताबिक फुटेज के जरिये पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed