फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 35 lakh frozen in fraudsters' accounts; two accused arrested

Lucknow News: ठगों के खातों में 35 लाख रुपये फ्रीज, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Rs 35 lakh frozen in fraudsters' accounts; two accused arrested
लखनऊ। क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट के सेवानिवृत्त निदेशक भोलानाथ प्रसाद भगत को डिजिटल अरेस्ट कर 70 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ठगों के तीन बैंक खातों में 35 लाख रुपये भी फ्रीज कराए गए हैं। एडीसीपी क्राइम किरन यादव के मुताबिक आरोपी लोगों को सिम कार्ड बेचने के दौरान धोखे से उनके दस्तावेजों पर दूसरे सिम एक्टिवेट करा लेते थे।
विज्ञापन



एडीसीपी ने बताया कि आरोपी दूसरे के नाम से लिए गए सिम कार्ड का इस्तेमाल ठगी में करते थे। आरोपियों के पास से 110 सिम, तीन मोबाइल फोन और 144 यूएसडीटी (क्रिप्टोकरेंसी) बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मूलरूप से आजमगढ़ के बांसगांव निवासी प्रवीण श्रीवास्तव और राजाजीपुरम निवासी सुमित कुमार रावत को गिरफ्तार किया। प्रवीण चंद्रोदयनगर पारा में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि भोलानाथ को 16 से 22 जुलाई तक डिजिटल अरेस्ट कर 70 लाख रुपये वसूले गए थे। छानबीन में जिस नंबर से भोलानाथ को फोन किया गया था, उसके बारे में पता किया गया। पड़ताल में सामने आया कि जिसके नाम से सिम लिया गया था वह उसका इस्तेमाल ही नहीं कर रहा है। पुलिस के मुताबिक राजाजीपुरम निवासी जियो का सिम बेचने वाले सुमित कुमार रावत ने एयरटेल सर्विस प्रोवाइडर ईशू से बात की थी। ईशू ने सुमित को एयरटेल के 100 सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन


पूछताछ में सुमित ने बताया कि जो लोग उसके पास सिम लेने आते थे उनके दस्तावेज का दुरुपयोग करता था। इसके बाद लोगों को जियो सिम कार्ड दे देता था। बाद में लोगों के दस्तावेज पर एयरटेल का सिम जारी करा लेता था। यही नहीं, सिम कार्ड को ई सिम में बदलकर क्यूआर कोड तैयार करता था। आरोपी ने बताया कि प्रति सिम 325 रुपये के हिसाब से वह इसे प्रवीण को बेच देता था। प्रवीण ने बताया कि वह विदेश में बैठे साइबर ठगों को प्रति सिम 50 डॉलर में बेचता था। अमेरिका, चीन, थाईलैंड, कंबोडिया में बैठे साइबर ठग इन्हीं सिम कार्ड का इस्तेमाल साइबर क्राइम में करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed