फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RPF arrested two women smugglers from Avadh Express In Lucknow recovered goods worth 5.50 crore

ये हैं खतरनाक महिलाएं: इनकी मासूमियत पर मत जाना... कारनामा आपको हिला देगा; इनसे साढ़े पांच करोड़ का माल बरामद

Fri, 06 Dec 2024 10:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Dec 2024 10:14 PM IST
सार

ट्रेन में तस्करी कर चरस ले जा रहीं दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से साढ़े पांच करोड़ का माल बरामद हुआ है। देखकर टीम की आंखें फटी रह गईं। 

विज्ञापन
RPF arrested two women smugglers from Avadh Express In Lucknow recovered goods worth 5.50 crore
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में आरपीएफ व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने अवध एक्सप्रेस से दो महिला तस्करों सहित 5.50 करोड़ रुपये की चरस पकड़ी है। चरस का कुल वजन 11 किलो था। बुढ़वल में कार्रवाई के बाद आरोपियों को गोमती नगर स्टेशन पर उतारकर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के आरपीएफ कमांडेंट चंद्रमोहन मिश्र ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी के निरीक्षक कौशलेंद्र मिश्र, सिपाही विकास व आरपीएफ की टीम के साथ गाड़ी संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस में जांच के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन

गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर महिला तस्करों को उतारा

रात 11:10 बजे बुढ़वल स्टेशन पर ट्रेन के दिव्यांग डिब्बे में यात्रा कर रही ज्योति देवी व भागमती देवी निवासी चंपारण (बिहार) के पास से 500-500 ग्राम के कुल 22 पैकेट चरस के मिले। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। रात 12:38 बजे ट्रेन गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो महिला तस्करों को उतारा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा

आरोपी महिलाओं ने बताया कि चरस की यह खेप संगीता नाम की महिला ने दी थी। वे इसे सगौली स्टेशन से राजस्थान में कोटा जंक्शन लेकर जा रही थीं। आरपीएफ की टीम संगीता की तलाश कर रही है। दोनों महिलाओं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed