{"_id":"63ad395ae8a73deeb4a403c9a85d8dff","slug":"rp-singh-suspended-in-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली के 'खेल' में नपे उप खेल निदेशक, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली के 'खेल' में नपे उप खेल निदेशक, सस्पेंड
लखनऊ/शैलेंद्र श्रीवास्तव
Updated Mon, 02 Sep 2013 11:44 PM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार ने उप खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
उन पर लखनऊ के गोमती नगर स्टेडियम टूटने के बाद वहां से निकले लाखों रुपये के स्क्रैप अवैध तरीके से बेचने, स्वीमिंग पूल में फिल्ट्रेशन प्लांट को उतारने के लिए शासन से मिले 30 हजार रुपये गायब करने समेत कई गंभीर आरोप हैं।
खेल कूद व युवा कल्याण मंत्री नारद राय ने बताया कि लखनऊ में तैनाती के दौरान आरपी सिंह पर सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने, खेल छात्रावासों के खिलाड़ियों को अपनी मनमर्जी के हिसाब से खेलने को मजबूर करने का आरोप है।
विज्ञापन
इसके अलावा लखनऊ के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी पद पर रहने के दौरान छात्रावास के खिलाड़ियों के खाने में अनियमितता बरतने व घटिया सामग्री का प्रयोग कराने का भी आरोप है।
विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी की तैनाती के दौरान मानक के अनुसार पर्यवेक्षण कार्य न करने व शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने की गंभीर शिकायतें भी हैं। निलंबन अवधि में वह मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे।