{"_id":"63196d870fbdf3704e10f0f7","slug":"routes-of-many-trains-changed-alongwith-awadh-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: अवध एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, 14 सितंबर तक चलेगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: अवध एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, 14 सितंबर तक चलेगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
Thu, 08 Sep 2022 09:50 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Sep 2022 09:50 AM IST
सार
इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते कई ट्रेनों का रूट बदलेगा। सीपीआरओ के अनुसार, 14 सितंबर तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर मंडल के महवल, मेहसी, चकिया स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण अवध एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को बदले रास्ते से चलाया जाएगा। सीपीआरओ ने बताया कि गुरुवार से 14 सितंबर तक मरम्मत कार्य होगा।
विज्ञापन
इस दौरान 12558 आनंद विहार मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस, 12557 मुजफ्फरपुर आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, सगौली के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
19038 बरौनी बांद्रा अवध एक्सप्रेस, 19037 बांद्रा बरौनी अवध एक्सप्रेस भी इसी रास्ते से चलेगी। 15706 दिल्ली कटिहार चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर के रास्ते, 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, सगौली के रास्ते, 14016 आनंद विहार रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी रक्सौल के रास्ते, 09452 भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर के रास्ते, 15705 कटिहार दिल्ली चम्पारण हमसफर मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर के रास्ते, 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, सगौली के रास्ते चलाई जाएगी। 15529 सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन