फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   route diversion on 10 august

राष्ट्रपति के आने पर कल लखनऊ में बदला रहेगा यातायात

Thu, 09 Aug 2018 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Aug 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
route diversion on 10 august
- फोटो : डेमो
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के मद्देनजर शुक्रवार सुबह से शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एएसपी यातायात रविशंकर निम ने बताया कि ट्रैफिक डॉयवर्जन सुबह 7 बजे से कार्यक्रम के समापन तक रहेगा। 
विज्ञापन


इधर न जाएं 
- कठौता झील चौराहे से विजयीपुर अंडरपास व इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा। 
- एमजे ग्रांड चौराहे से विजयीपुर अंडरपास, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा।
- लोहिया संस्थान तिराहा से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर न जाएं।
- पिकअप ढाल से लोहिया संस्थान तक सिर्फ हास्पिटल जाने वालों को छूट।

- पिकअप ओवरब्रिज के ऊपर से पिकअप ढाल व इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की तरफ।
- सिनेपोलिस अंडरपास चौराहे से गोमतीनगर रेलवे ग्राउंड, बैक ऑफ  इंडिया ग्राउंड तिराहा।
- सिनेपोलिस अंडरपास, सीआईआई कार्यालय तिराहा से विजयीपुर शहीद पथ अंडरपास।

- गोमतीनगर रेलवे ग्राउंड तिराहे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा तक प्रतिबंध।
- न्यू हाईकोर्ट मोड़ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा न जाएं।
- कमता शहीद पथ तिराहा से विराज टावर से विजयीपुर अंडरपास तक। 
- सामान्य यातायात वीआईपी अमौसी एयरपोर्ट तिराहा से नहीं जा सकेगा।

इधर से जाएं

route diversion on 10 august
इधर से जाएं 
- कठौता झील चौराहा से हनीमैन चौराहा से हुसड़िया चौराहा होकर। 
- एमजे ग्रांड चौराहा से चिनहट तिराहा, मिनी स्टेडियम या हनीमैन चौराहा से हुसड़िया।
- लोहिया संस्थान तिराहे से सीआरपीएफ  आईजी कार्यालय तिराहा से बाएं कल्याण निगम।
- पिकअप ढाल तिराहे से बाएं फैजाबाद रोड की तरफ। 

- पिकअप ओवरब्रिज के ऊपर से पॉलीटेक्निक चौराहा होकर।
- सिनेपोलिस अंडरपास चौराहे से तखवा तिराहा, हनीमैन/कठौता चौराहा।
- सिनेपोलिस अंडरपास, सीआईआई कार्यालय तिराहा से पुलिस इंकलेव चौराहा से बाएं।
- गोमतीनगर रेलवे ग्राउंड तिराहे से सिनेपोलिस अंडरपास, पुलिस इंकलेव चौराहा से बाएं। 

- न्यू हाईकोर्ट मोड़ से सुषमा हास्पिटल, पॉलीटेक्निक चौराहा होकर जाएं।
- कमता शहीद पथ तिराहा से पॉलीटेक्निक चौराहा/चिनहट तिराहा कठौता होकर।
- एयरपोर्ट के लिए वीआईपी अमौसी एयरपोर्ट तिराहे से कामर्शियल मोड़। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें, समिट के दौरान निर्धारित रूट

route diversion on 10 august
समिट के दौरान निर्धारित रूट
इधर न जाएं 
- समिट के दौरान लोहिया पथ से गोमतीनगर की तरफ न जाएं।
- फैजाबाद रोड पर दबाव बढ़ने पर लोहिया पथ से फैजाबाद रोड की तरफ प्रतिबंध।

- पॉलीटेक्निक चौराहा से लोहिया पथ होकर हजरतगंज न जाएं।
- वीवीआईपी के आवागमन के दौरान निर्धारित मार्ग पर आवश्यकतानुसार सामान्य यातायात बंद किया जा सकता है।

इधर से जाएं 
- समिट के दौरान लोहिया पथ से 1090 चौराहा, समतामूलक चौराहा या लोहिया चौराहा से दाहिने आंबेडकर उद्यान चौराहा होकर जा सकेंगे।
- फैजाबाद रोड पर दबाव बढ़ने पर लोहिया पथ से 1090 चौराहा/समतामूलक चौराहा/डिगडिगा चौराहा, आंबेडकर उद्यान चौराहा, हुसड़िया चौराहा, हनीमैन चौराहा, कठौता चौराहा, चिनहट तिराहा होकर फैजाबाद रोड पर जा सकेंगे। 

- पॉलीटेक्निक चौराहा से भूतनाथ/बादशाह नगर तिराहा होकर हजरतगंज जा सकेंगे।
- समतामूलक चौराहा से पेपर मिल कॉलोनी/गोमती बैराज पुल होकर एवं 1090 चौराहे से बालू अड्डा तिराहा से बटलर रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
आकस्मिक सेवा के वाहनों को छूट : किसी व्यक्ति की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस एवं स्कूली वाहन, शव वाहन अग्निशमन वाहन इत्यादि को छूट रहेगी। इसके लिए  0522 2483800, 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

भारी वाहनों के भी बदले रहेंगे रास्ते 

route diversion on 10 august
भारी वाहनों के भी बदले रहेंगे रास्ते 
एक जनपद-एक उत्पाद समिट में राष्ट्रपति की मौजूदगी के दौरान भारी वाहनों के रास्ते बदले रहेंगे।  
इधर न जाएं 
- कानपुर की तरफ  से आने वाले वाहन जुनाबगंज मोड़ थाना बंथरा, सरोजनीनगर, कानपुर रोड अमौसी एयरपोर्ट शहीद पथ की ओर।
- शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड से शहीद पथ होते हुए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान कमता शहीद पथ गोमतीनगर की तरफ। 
- बुद्धेश्वर चौराहे से बाराबिरवा चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। 

- रायबरेली रोड से मोहनलालगंज कस्बा तिराहे से पीजीआई की तरफ नहीं जा सकेंगे। 
- सुल्तानपुर रोड से गोसाईगंज कस्बा तिराहे से अहिमामऊ शहीद पथ पुल की तरफ।
- कमता शहीद पथ तिराहा फैजाबाद रोड से शहीद पथ की ओर। 
- फैजाबाद/बाराबंकी के वाहन कमता शहीद पथ से लखनऊ की तरफ नहीं जा सकेंगे। 

- बाराबंकी कुर्सी रोड तिराहा से टेढ़ी पुलिया की तरफ रोक रहेगी। 
- सीतापुर रोड से मड़ियांव से शहर व रिंग रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। 
- सीतापुर रोड/हरदोई रोड से आईआईएम भिठौली तिराहा से शहर एवं रिंग रोड की तरफ।
- हरदोई रोड से दुबग्गा पेट्रोलपंप तिराहा से शहर की तरफ नहीं जा सकेंगे।  

इधर से जाएं 

route diversion on 10 august
इधर से जाएं 
- कानपुर की तरफ से आने वाले मोहनलालगंज/गोसाईगंज/कटी बगिया, मोहान रोड़/बुद्धेश्वर होकर जा सकेंगे।
- बुद्धेश्वर चौराहा से तिकोनिया तिराहा समोहान रोड/कटी बगिया होकर जा सकेंगे।
- रायबरेली रोड से जुनाबगंज, कटी बगिया ले मोहान रोड या गोसाईगंज होकर जा सकेंगे।

- सुल्तानपुर रोड से मोहनलालगंज, जुनाबगंज, कटी बगिया  होकर जा सकेंगे।
- कमता शहीद पथ तिराहा से बाराबंकी रामसनेही घाट से हैदरगढ़ गोसाईगंज, मोहनलालगंज होकर। 
- फैजाबाद/बाराबंकी की तरफ से आने वाले बाराबंकी में 10वीं वाहिनी पीएसी तिराहे से कुर्सी रोड, देवा तिराहा, इटौंजा होकर जा सकेंगे।

- बाराबंकी कुर्सी रोड तिराहा से महोना, इटौंजा या देवा रोड, 10वीं वाहिनी पीएसी तिराहा से रामसनेही घाट बाराबंकी होकर।
- सीतापुर रोड से भारी वाहन इटौंजा, कुर्सी रोड बाराबंकी होकर जा सकेंगे।
- सीतापुर/हरदोई रोड से आने वाले दुबग्गा से मोहान रोड या इटौंजा, कुर्सी रोड देवा, बाराबंकी होकर जा सकेंगे।
- हरदोई रोड से आने वाले बुद्धेश्वर से मोहान रोड, कटी बगिया या टेम्पो स्टैंड बाईपास तिराहा से आईआईएम रोड से भिठौली तिराहा से बाएं इटौंजा होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed