फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   route diversion

परेड पूर्वाभ्यास, बदला रहेगा यातायात

Wed, 13 Aug 2014 03:01 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाल, लखनऊ
टीम डिजीटल/अमर उजाल, लखनऊ Updated Wed, 13 Aug 2014 03:01 AM IST
विज्ञापन
route diversion

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन पर ध्वजारोहण और अन्य कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास के मद्देनजर बृधवार और बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।

विज्ञापन


मार्च-पॉस्ट का पूर्वाभ्यास बुधवार अपराह्न 3 बजे कॉलेज ऑफ फिजिकल एजूकेशन से शुरू होकर गोलागंज से कैसरबाग बस स्टैंड, बारहदरी, परिवर्तन चौक से सीडीआरआई के सामने से शहीद स्मारक तक जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान हजरतगंज से रॉयल होटल तक विधान भवन के सामने से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

आज इधर से जाएं

सिटी स्टेशन से गोलागंज चौराहा होते हुए बलरामपुर ढाल की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेंगे। यह यातायात नक्षत्रशाला से डालीगंज पुल होकर जाएगा।

रेजीडेंसी तिराह से शहीद स्मारक की तरफ ट्रैफिक बंद रहेगा। यह यातायात बलरामपुर ढाल चौराहे से चकबस्त चौराहा होते हुए गुजरेगा।

अमीनाबाद से गुईन रोड होते हुए कैसरबाग बस स्टेशन रोड पर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह ट्रैफिक नजीराबाद से अमीनाबाद होकर गंतव्य को जा सकेगा।

टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा से चकबस्त चौराहा होते हुए कैसरबाग बस स्टेशन की तरफ वाहनों के जाने पर रोक रहेगी। यह ट्रैफिक बारहदरी या बलरामपुर ढाल से गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट रोड, बीएन रोड, लाटूश रोड से आने वाले वाहन कैसरबाग अशोक लॉट चौराहा से बस स्टेशन की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह यातायात नजीराबाद रोड, लाटूश रोड, नूरमंजिल, रॉयल होटल चौराहा होते हुए गंतव्य को जा सकेगा।

आईटी चौराहा से आने वाले वाहन सुभाष चौक, परिवर्तन चौक चौराहा से कैसरबाग चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह यातायात स्टेडियम तिराहे से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए गंतव्य को जा सकेगा।


कलेक्ट्रेट की ओर से टेलीफोन एक्सचेंज होते हुए सीडीआरआई तिराहे पर वाहनों के जाने पर रोक रहेगी। यह ट्रैफिक मकबरा रोड कैसरबाग होकर गुजरेगा।

डालीगंज पुल से शहीद स्मारक तिराहा होकर सीडीआरआई की तरफ ट्रैफिक बंद रहेगा। यह वाहन शहीद स्मारक तिराहे से कैसरबाग बस स्टैंड होकर गुजरेंगे।

कल इधर से जाएं
चारबाग से आने वाले हजरतगंज की तरफ आने वाले भारी वाहन केकेसी तिराहे से लोको चौराहा होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।

चारबाग व गुरु गोविंद सिंह मार्ग से हजरतगंज जाने वाले छोटे वाहन हुसैनगंज चौराहा से कैसरबाग या सदर की तरफ जा सकेंगे।

फैजाबाद रोड से निशातगंज होकर आने वाला यातायात संकल्प वाटिका से बैकुंठ धाम, पीएनटी, गोमती सेतु, गोल्फ क्लब, बंदरिया बाग, लालबत्ती, कटाई पुल होकर गंतव्य को जा सकेगा।

निशातगंज की तरफ से आने वाले छोटे वाहन सिकंदरबाग चौराहा से शाहनजफ तिराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

चिरैया झील या शाहनजफ तिराहे से आने वाले छोटे वाहन सिकंदर बाग से राणा प्रताप मार्ग, पीएनटी होकर जाएंगे।

वीआईपी रोड, सुल्तानपुर रोड से आने वाला यातायात कटाई पुल, लालबत्ती, बंदरिया बाग से गोल्फ क्लब, गांधी सेतु होकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed