{"_id":"62dbdb86a8e4216e455fd411","slug":"route-diversion-for-four-days-in-ayodhya-because-of-kavand-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: कांवड़ यात्रा के कारण बदला रहेगा यातायात, करीब पांच लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: कांवड़ यात्रा के कारण बदला रहेगा यातायात, करीब पांच लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान
Sat, 23 Jul 2022 05:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Jul 2022 05:01 PM IST
सार
कावंड़ यात्रा के कारण अयोध्या में शनिवार से चार दिनों तक यातायात बदला रहेगा। इस बार रामनगरी में पांच लाख कांवड़ियों के पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए भीड़ उमड़ने लगी है।
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे कांवड़ियों की टोली।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा को लेकर शनिवार से हाईवे सहित रामनगरी में यातायात बदला रहेगा। रामनगरी में शुक्रवार देर रात से ही कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने लगी। प्रशासन भी सतर्क हो गया है। किसी भी तरह की परेशानी से निपटने के लिए प्रशासन ने आधी रात से हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। हाईवे पर कांवड़ियाें के लिए दो लेन आरक्षित कर दी गई है। इस बार कांवड़ यात्रा में पांच लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के लिए रामनगरी मेें चार दिन 23 से 26 जुलाई तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। हाईवे पर बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। अयोध्याधाम में भी चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोकते हुए यातायात डायवर्जन लागू कर दिया गया है। कांवड़ियों के लिए लखनऊ-बस्ती हाईवे के उत्तरी लेन को आरक्षित रखा गया है, जबकि दक्षिणी लेन का उपयोग आवश्यकता अनुसार छोटे वाहनों और एंबुलेंस आदि के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार देर शाम से ही अयोध्या में हर-हर बम-बम के जयकारे गूंजने लगे। नयाघाट से लेकर सरयू घाट तक कांवड़ियों की टोली शिवभक्ति में लीन नजर आई। बड़ी संख्या में पहुंचे शिव भक्तों ने सरयू स्नान कर विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया और सरयू जल लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए। सीओ अयोध्या डॉ.राजेश तिवारी ने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन की बनाई गई योजना शुक्रवार आधी रात से लागू हो गई है।
विज्ञापन
कांवड़िये अयोध्या नयाघाट से सरयू नदी का पवित्र जल भरकर हाईवे होते हुए भदेश्वरनाथ मंदिर बस्ती में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जाएंगे। 25 व 26 जुलाई सावन शिवरात्रि को रामनगरी में लाखों कांवड़ियों का डेरा होगा। इसको देखते हुए डायवर्जन, सुरक्षा व सुविधा का खाका तैयार किया जा चुका है। सीओ ने बताया कि बूथ नंबर चार पर भीड़ नियंत्रण के उद्देश्य से डिवाडर भी भक्तों की सुविधा के लिए कटवा दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे मेलाक्षेत्र की निगहबानी सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से की जाएगी।
कांवड़ियों के वाहन के लिए यातायात डायवर्जन
- लखनऊ-बाराबंकी की तरफ से आने वाले कांवड़ियों के वाहन सहादतगंज बूथ नंबर-एक से फ्लाईओवर होते हुए महोबरा तिराहे तक जाएंगे।
- बूथ नंबर 2 की तरफ से आने वाले कांवड़ियों के वाहनों को शहर की ओर से न भेजकर बाईपास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- शांति चौक सुल्तानपुर की तरफ से आने वाले कांवड़ियों के वाहन को शहर की ओर से न भेजकर बाईपास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- दर्शननगर की तरफ से यदि कांवड़ियों के वाहन बूथ नं-03 तक आ जाते हैं तो उन्हें बाईपास पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- आजमगढ़-अंबेडकरनगर की तरफ से आने वाले कांवड़ियों के वाहन दर्शननगर के कुढ़ाकेशवपुर चौराहा से तिवारी का पुरवा बूथ नंबर चार तक आएंगे।
- बहराइच, गोंडा, बलरामपुर से आने वाले कांवड़ियों के वाहन लकड़मंड़ी तिराहे से टिकरी मोड़ से प्राथमिक विद्यालय लोलारपुर तक आएंगे।