फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   route diversion due to independence day In lucknow

स्वतंत्रता दिवस: आज से दो दिन बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रास्तों का न करें प्रयोग

Fri, 14 Aug 2020 10:08 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 14 Aug 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
route diversion due to independence day In lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को विधान भवन मार्ग पर मार्च पास्ट को देखते हुए यातायात पुलिस ने कई रास्तों को प्रतिबंधित कर दिया है। यह व्यवस्था शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल और शनिवार को स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान लागू रहेगी। एडीसीपी यातायात सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक, सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। इस दौरान एंबुलेंस, शव वाहन को छूट रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर-0522 2482001, 7311190195, 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन


यहां पूरी तरह प्रतिबंध : विधान भवन पर झंडारोहण के समय बापू भवन चौराहा व अटल चौक के बीच वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

इधर से जाएं

route diversion due to independence day In lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
- कानपुर रोड, चारबाग से आने वाले बडे़ वाहन केकेसी तिराहा से लोको चौराहा, कैंट या हुसैनगंज चौराहे से कैसरबाग होते हुए जा सकेंगे। - चारबाग से स्टेशन रोड राणा प्रताप चौराहा से आने वाले छोटे वाहन हुसैनगंज चौराहा से मुड़कर कैसरबाग व सदर कैंट की तरफ जा सकेंगे।  - फैजाबाद रोड से निशातगंज होकर आने वाले बडे़ वाहन संकल्प वाटिका से बाएं बैकुंठ धाम, पीएनटी, गांधी सेतु, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग, लालबती, कैंट होकर जा सकेंगे।  - निशातगंज/पीएनटी की ओर से आने वाले छोटे वाहन सिकंदरबाग के बजाय सहारागंज, दैनिक जागरण, 1090 चौराहा होकर हजरतगंज जा सकेंगे। - चिरैयाझील तिराहा से आने वाले छोटे वाहन सिकंदरबाग से दैनिक जागरण चौराहा या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, बालू अड्डा, 1090 चौराहा होकर जा सकेंगे। - वीआईपी रोड/सुल्तानपुर रोड से आने वाले बडे़ व छोटे वाहन बंदरिया बाग चौराहे से गोल्फ क्लब, 1090 चौराहा या लालबत्ती चौराहा कैंट होकर जा सकेंगे। - वाहन सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु, नदवा बंधा रोड या बारादरी, कैसरबाग अशोक लॉट चौराहे से जा सकेंगे। वहीं कैसरबाग अशोक लॉट, बारादरी, परिवर्तन चैक, सुभाष चौराहा से होकर जाया जा सकेगा। - यातायात डालीगंज पुल से नक्षत्रशाला, पुलिस ऑफिस, सिटी स्टेशन तिराहा या डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड, नदवा बंधा रोड, आईटी चौराहा से जा सकेगा। - पुलिस ऑफिस, इंदिरागांधी नक्षत्रशाला, डालीगंज पुल होकर जाने की अनुमति होगी। - शहीद स्मारक, डालीगंज पुल से बाएं चकबस्त चौराहा से जाया जा सकेगा। शहीद स्मारक डालीगंज पुल, इक्का तांगा स्टैंड चौराहा, नदवा बंधा रोड होकर यातायात जा सकेगा। -गुईन रोड चौराहा से बांये नजीराबाद, अमीनाबाद होकर जाया जा सकेगा। - यातायात सीडीआरआई तिराहे से परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, मकबरा रोड, बारादरी, कैसरबाग होकर जा सकेगा। - नजीराबाद रोड, लाटूश रोड, बारादरी, परिवर्तन चैक, सुभाष चौराहा से होकर जाया जा सकेगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर से न जाएं

route diversion due to independence day In lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
- सिटी स्टेशन की ओर से आने वाला यातायात गोलागंज तिराहा से बलरामपुर ढाल/चारबत्ती चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। रेजिडेंसी तिराहा की ओर से आने वाला यातायात बलरामपुर ढाल चैराहा से गोलागंज/कैसरबाग बस स्टैंड चौराहा नहीं जा सकेगा। - अमीनाबाद की ओर से आने वाला यातायात गुईन रोड चौराहा से कैसरबाग बस अड्डा चौराहा की ओर नहीं आ सकेगा।  - सीडीआरआई, स्वास्थ्य भवन चौराहा से आने वाला यातायात चकबस्त चौराहा से कैसरबाग बस अड्डा की ओर नहीं जा सकेगा। - कैंट रोड, बीएन रोड, लाटूश रोड की ओर से आने वाला यातायात कैसरबाग अशोक लॉट से कैसरबाग बस अड्डा की ओर नहीं जा सकेगा। - बलरामपुर ढाल (सीएमओ कार्यालय) चौराहे की तरफ से आने वाला यातायात बलरामपुर हॉस्पिटल चौराहा या चकबस्त चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। - क्लार्क अवध तिराहे से सीडीआरआई, शहीद स्मारक या स्वास्थ्य भवन, कैसरबाग बस अड्डे चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। -कैसरबाग बस अड्डा चौराहे से कलेक्ट्रेट, स्वास्थ्य भवन चौराहा से सीडीआरआई तिराहा की ओर नहीं जाया जा सकेगा। - चौक की ओर से आने वाला यातायात शहीद स्मारक तिराहा, सीडीआरआई तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा।   

इस रास्ते पर होगा मार्च पास्ट   
15 अगस्त को मुख्य मार्च पास्ट दोपहर दो बजे क्रिश्चियन कॉलेज प्रधानाचार्या के नेतृत्व मेें निकाला जाएगा। यह गोलागंज से कैसरबाग बस अड्डा चौराहा से बाएं चकबस्त चौराहा, कलेक्ट्रेट के सामने से स्वास्थ्य भवन चौराहा से सीधे सीडीआरआई तिराहा से बाएं, कमिश्नर कार्यालय मोड, परिवहन मुख्यालय के सामने से शहीद स्मारक पर जाकर समाप्त होगा। इसके लिए दोपहर 1.30 बजे से डायवर्जन लागू किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed