फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rouite diversion of many trains

राजधानी से चलने वाली अनारक्षित विशेष ट्रेनें पांच दिन निरस्त

Wed, 10 Nov 2021 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
rouite diversion of many trains
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के सीतापुर-तप्पा खजूरिया-परसेंडी स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिये 16 से 24 नवंबर तक इंजीनियरिंग ब्लॉक लिए जाने के कारण ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक इनमें लखनऊ से चलने वाली अनारक्षित विशेष ट्रेनें पांच दिन 20 से 24 नवंबर तक निरस्त रहेंगी। इसके अतिरिक्त गोरखपुर से 21 नवंबर को चलने वाली 05195 गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन व दिल्ली से 22 नवंबर को चलने वाली 05196 दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन निरस्त रहेगी। गोरखपुर जंक्शन से 20 से 24 नवंबर तक चलने वाली 05009 गोरखपुर जंक्शन-मैलानी गोमतीनगर में शार्ट टर्मिनेट होगी और वहीं से ट्रेन नंबर 5010 मैलानी-गोरखपुर चलेगी।
विज्ञापन

ये ट्रेनें निरस्त :
- 05086 एवं 05085 लखनऊ जंक्शन-मैलानी-लखनऊ जंक्शन अनारक्षित विशेष ट्रेन
- 05088 एवं 05087 लखनऊ जंक्शन-मैलानी-लखनऊ जंक्शन अनारक्षित विशेष ट्रेन
- 05490 एवं 05489 लखनऊ जंक्शन-मैलानी-लखनऊ जंक्शन अनारक्षित विशेष ट्रेन
ये विशेष ट्रेनें सीतापुर के बजाय रोजा, लखनऊ होकर चलेंगी :
- कामाख्या से 18 नवंबर को चलने वाली 05621 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनस।
- जालंधर सिटी से 21 नवंबर को चलने वाली 05252 जालंधर सिटी-दरभंगा।
- दरभंगा से 18, 20 एवं 22 नवंबर को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर।
- बरौनी से 21 नवंबर को चलने वाली 04697 बरौनी-जम्मूतवी।
- कामाख्या से 21 नवंबर को चलने वाली 05655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा।
- बापूधाम मोतिहारी से 21 एवं 23 नवंबर को चलने वाली 04009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस।
- अमृतसर से 20 एवं 22 नवंबर को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed