फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Role of young man known to the teenager suspected, custodial interrogation

Lucknow News: किशोरी के परिचित युवक की भूमिका संदिग्ध, हिरासत में पूछताछ

Tue, 19 Nov 2024 07:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
Role of young man known to the teenager suspected, custodial interrogation
लखनऊ। गोसाईंगंज के भटवारा में किशोरी रूमी (16) की हत्या के मामले में पुलिस को कॉल डिटेल से अहम सुराग मिले हैं। पुलिस उसके परिचित युवक काे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। छानबीन में सामने आया है कि युवक ने किशोरी को मिलने बुलाया था। उधर, रूमी के पिता सनीफ अहमद ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रूमी की गला कसकर हत्या की गई थी। परिवार ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। सर्विलांस की मदद से छानबीन की जा रही है। सनीफ के मुताबिक रविवार रात में रूमी घर में सो रही थी। रात में कब वह लापता हो गई, किसी को पता नहीं चला। सोमवार सुबह वह सोकर उठे और घर के काम में जुट गए। उन्हें जानकारी ही नहीं थी कि रात में उनकी बेटी घर से कहीं चली गई है। सोमवार सुबह 7:30 बजे गांव के लोगों ने बताया कि रूमी का शव नहर किनारे पड़ा है। पुलिस ने रूमी के माता-पिता के फोन खंगाले हैं। पुलिस को कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं। कॉल डिटेल के आधार पर संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पीठ पर खरोंच के निशान
रूमी की पीठ पर खरोंच के निशान भी मिले हैं। हालांकि घटनास्थल पर संघर्ष के साक्ष्य नहीं मिले हैं। माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव फेंकने के दौरान खरोंच आई होगी। आशंका जताई जा रही है कि रूमी की हत्या कहीं और की गई थी और शव नहर किनारे फेंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों से पूछताछ, करीबियों का मांगा ब्योरा
वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमें पड़ताल कर रही हैं। पुलिस ने रूमी के परिजनों से भी पूछताछ की है। पुलिस टीम ने घर आने-जाने वाले और अन्य करीबियों का ब्योरा जुटाया है। रूमी किन लोगों से फोन पर बात करती थी, इसके बारे में भी जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article