{"_id":"66fc91866d013658ae077ce4","slug":"robbery-from-a-young-man-at-gunpoint-lucknow-news-c-13-1-lko1028-898093-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: असलहे के बल पर युवक से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: असलहे के बल पर युवक से लूटपाट
Wed, 02 Oct 2024 05:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सीतापुर रोड पर मंगलवार को हाफ डाला चालक ने दो साथियों के साथ मिलकर असलहे के बल पर युवक से लूटपाट की। विरोध पर मुंह दबाकर उसे बेहोश कर दिया। फिर दस हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित ने इटौंजा व मड़ियांव पुलिस से शिकायत की, पर पुलिस ने पीड़ित को टरका दिया।
गुडंबा के गढ़ी गांव निवासी कैलाश यादव ने बताया कि बेटा सुधाकर (22) सुबह 9:30 बजे बीकेटी के लिए घर से निकला था। मड़ियांव पुल के ढाल पर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी हाफ डाला से उतरकर दो युवक उसके पास आए और दस रुपये में छोड़ने की बात कही। बीकेटी पहुंचने पर सुधाकर ने उतरना चाहा तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। विरोध पर तमंचा लगा दिया। काला कपड़ा डालकर मुंह दबा दिया। इससे वह बेहोश हो गए।
होश आया तो खुद को लासन गांव, माल रोड स्थित बाग में पाया। मोबाइल और 10,250 रुपये नहीं थे। बाइक सवार की मदद से वह सीतापुर रोड पहुंचे। शिकायत पर इटौंजा पुलिस उनको लेकर घटनास्थल गई। मामला मड़ियांव थाने का बताकर पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित परिजनों संग मड़ियांव थाने पहुंचे, वहां पुलिस कर्मियों ने बीकेटी का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। एडीसीपी नार्थ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।