{"_id":"613bbca38ebc3e5acc32abce","slug":"robbers-try-to-rob-businessman-lucknow-news-lko5949929141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक नगर थानाक्षेत्र में देर रात टेक्सटाइल के मालिक से टप्पेबाजी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक नगर थानाक्षेत्र में देर रात टेक्सटाइल के मालिक से टप्पेबाजी की कोशिश
विज्ञापन
टप्पेबाजी के बाद व्यापारी ने दी पुलिस को सूचना। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानक नगर थानाक्षेत्र में देर रात घर जाते वक्त नमस्कार टेक्सटाइल के मालिक बिशन लाल को टप्पेबाजों ने झांसा देने की कोशिश की। बदमाशों की नीयत समझकर उन्होंने तत्काल कार आगे बढ़ा दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन कर रही है।
एडीसीपी मध्य राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, बिशन लाल की आलमबाग चौराहे पर दुकान है। देर रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे।
बाराबीरवा चौराहे से घर की तरफ मुड़े ही थे कि बाइक सवार बदमाशों ने इशारा कर गाड़ी रोकी और डीजल गिरने की बात कही।
बिशनलाल ने जैसे ही गाड़ी का शीशा नीचे किया तो बदमाशों ने उनके चेहरे पर स्प्रे मार दिया। आंख में जलन होते ही बिशन लाल ने शीशा बंद किया और गाड़ी आगे ले जाकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
मौके पर कृष्णानगर और मानक नगर थाने की पुलिस पहुंच गई। इस बीच मौका पाकर बदमाश भाग निकले। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाल कर आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी बनकर वृद्धा के जेवरात उतरवाए
आलमबाग के साकेतपुरी आजाद नगर निवासी कंशना देवी की बेटी उर्मिला आशियाना के रुचि खंड में रहती हैं। पीड़िता के मुताबिक, वह बृहस्पतिवार को बेटी के घर वैक्सीन लगवाने आई थीं। रुचि खंड द्वितीय मेन रोड पर दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए रोका और फटकार लगाते हुए जेवरात उतारने को कहा। एक युवक ने हाथ से जेवरात लेकर कागज की पुड़िया में पत्थर लपेटकर दे दिया और बाइक से निकल गए। पीड़िता के मुताबिक, टप्पेबाज एक चेन, अंगूठी और सोने की बाली ले गए। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र मिश्रा के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
क्राइम ब्रांच कर्मी बन महिला से टप्पेबाजी
जानकीपुरम सेक्टर-एफ के आकाश कपूर मंगलवार को मां को लेकर चंदन अस्पताल गए थे। वापसी में कलेवा व मुंशी पुलिया चौराहे के बीच बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। खदु को क्राइम ब्रांच कर्मी बताते हुए स्कूटर के कागज मांगे। कुछ देर बाद कागज लौटते हुए कहा कि क्या आपको पता नहीं है कि अब सरकार जेवर पहन कर बाहर निकलने वालों पर जुर्माना लगा रही है। यह सुनते ही मां-बेटे हड़बड़ा गए। बचने का रास्ता पूछने पर युवकों ने जेवर उतारने के लिए कहा। जालसाजों की मंशा से अंजान वृद्धा ने चेन, अंगूठी और चार कंगन उतार दिए। इस बीच एक युवक ने उनके गहने कागज की पुड़िया में लपेटने का नाटक किया और पुड़िया आकाश की बाइक की डिक्की में डाल दी। युवकों के जाने के बाद मां-बेटे ने पुड़िया खोली तो गहने नहीं थे।