{"_id":"5f1411178ebc3e63a145bf99","slug":"roadways-employees-went-on-leave-because-of-corona-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जांच के डर से छुट्टी पर गए 108 कर्मचारी, वापस न लौटे तो कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जांच के डर से छुट्टी पर गए 108 कर्मचारी, वापस न लौटे तो कटेगा वेतन
Sun, 19 Jul 2020 02:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 19 Jul 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की जांच से बचने के लिए सौ से अधिक रोडवेजकर्मी गायब हो गए हैं। पिछले कई दिनों से उनके मोबाइल रिसीव नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल विभूतिखंड स्थित रोडवेज बस कार्यशाला में गत 16 जुलाई को छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद से 108 कर्मचारी दहशत में आ गए और वे ड्यूटी पर ही नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
सेवा प्रबंधक सत्य नारायण ने बताया कि जो कर्मचारी लापता हैं, उनकी कोरोना वायरस जांच की जानी है। इस बाबत सीएमओ को पत्र भेजकर जांच टीम के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में कर्मचारी जांच के डर से ड्यूटी से गायब हैं। इससे बसों की मेंटेनेंस का काम भी नहीं हो पा रहा हैं। मगर इन कर्मचारियों ने अपना रवैया नहीं बदला और सोमवार को ड्यूटी पर नहीं आए तो उनके वेतन से कटौती की जाएगी।