फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   roadways driver go on strike

सात घंटे बस संचालन ठप, फंसे रहे 15000 यात्री, संविदा चालक और परिचालक चले गए थे हड़ताल पर

Fri, 23 Apr 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
roadways driver go on strike
संविदा चालक-परिचालकों के काम बंद करने से राजधानी के सभी चार बस अड्डों पर बृहस्पतिवार को सात घंटे तक बसों का संचालन ठप रहा। इसके कारण बुधवार आधी रात के बाद ट्रेनों से राजधानी पहुंचे लगभग 15 हजार यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। प्रबंधन ने जब चालक-परिचालकों की समस्या का निस्तारण करने का लिखित आश्वासन दिया तब दोपहर 1:00 बजे से बसों की रवानगी शुरू हुई।
विज्ञापन

परिवहन निगम प्रबंधन की 50 फीसदी लोड फैक्टर यानी कम से कम 50 फीसदी इनकम लाने की अनिवार्यता पर संविदा चालक और परिचालक बृहस्पतिवार सुबह छह बजे हड़ताल पर चले गए। इन्होंने लखनऊ के सभी चार बस अड्डे फैजाबाद रोड स्थित अवध, कैसरबाग, चारबाग और आलमबाग में संचालन ठप कर दिया, जिसके कारण आलमबाग और चारबाग में तड़के ट्रेन से पहुंचे यात्रियों को बस सफर की सुविधा नहीं मिल सकी। इसके विरोध में यात्रियों ने भी खूब हंगामा किया। आश्वासन के बाद शाम 5:00 बजे तक करीब 15,000 लोग 300 बसों के सहारे पूर्वांचल के जिलों को रवाना किए गए।
विज्ञापन

एक ही तरफ से मिल रही सवारी तो कैसे करें कमाई
संविदा चालक-परिचालक कर्मचारी संघर्ष यूनियन के लखनऊ परिक्षेत्र के अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रबंधन कम से कम 50 फीसदी लोड फैक्टर लाने का दबाव बना रहा है। जो लोग ऐसा नहीं कर पा रहे उनकी तनख्वाह काट दी जा रही है। जबकि कोरोना संक्रमण में एक तरफ से ही यात्री मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी से दो साथियों की मौत, कोई मदद नहीं
यूनियन के संयोजक जमाल अहमद ने बताया कि कैसरबाग में तीन दिन पहले उनके दो साथियों की बुखार से मौत हो गई। प्रबंधन ने कोई आर्थिक मदद नहीं की। उनका कहना है कि परिवार को दुर्घटना बीमा का कोई लाभ नहीं मिलेगा। तो संविदा चालक और परिचालक अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रियों को उनके घर तक क्यों पहुंचाने जाएगा। हड़ताली चालकों और परिचालकों ने बताया कि महामारी के दौरान चालक और परिचालक जान हथेली पर लेकर मुंबई, दिल्ली, पंजाब आदि से आने वाले लोगों को उनके घर तक पहुंचा रहे हैं। मगर प्रबंधन के द्वारा न तो बस को ठीक से सैनिटाइज किया जा रहा, और न ही चालक और परिचालक को सैनिटाइजर और मास्क दे रहे।

निदेशक मंडल की बैठक में निरस्त कराएंगे आदेश
संविदा चालकों और परिचालकों की हड़ताल के बीच सेवा प्रबंधक सत्यनारायण ने वार्ता की और प्रबंधन से बातचीत करने के बाद हड़ताली कर्मियों को आश्वासन दिया कि पंचायत चुनाव के बाद निदेशक मंडल की बैठक में लोड फैक्टर कम होने पर वेतन कटौती के आदेश को निरस्त कराया जाएगा।
- पीके बोस, क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ परिक्षेत्र परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed