फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Roadways buses to run between Lucknow and Kanpur via the expressway starting the 27th

Lucknow News: एक्सप्रेसवे पर लखनऊ-कानपुर के बीच 27 से चलेंगी रोडवेज बसें

Fri, 24 Jul 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses to run between Lucknow and Kanpur via the expressway starting the 27th
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। रोडवेज बसें 27 जुलाई से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर दौड़नी शुरू हो जाएंगी। इन बसों को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे नाम से चलाया जाएगा। बसें 90 किमी की दूरी 1:45 घंटे में पूरा करेंगी। बस में प्रति व्यक्ति किराया 151 रुपये होगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि कानपुर एक्सप्रेसवे पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के नाम से साधारण बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें आलमबाग टर्मिनल से सुबह 7 से रात 10 बजे तक चलेंगी। इन बसों का किराया सामान्य रूट की बसों से 14 रुपये अधिक है। नेशनल हाईवे से कानपुर जाने वाली बसों का किराया 123 रुपये रहेगा। सफर के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत होने पर यात्री लखनऊ में क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 8726005808 पर शिकायत और सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन ने लखनऊ परिक्षेत्र के सभी डिपो से एक्सप्रेसवे पर बसों के संचालन के लिए बसों की संख्या, समयसारिणी और संचालन की तारीख मांगी थी। अब सभी डिपो की रूपरेखा तैयार कर ली है। सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि बसों की समयसारिणी, स्टाॅपेज और किराये का ब्योरा टिकटिंग मशीन में दर्ज करवा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed