फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Roadways buses occupy the road in Alambagh, people struggle with traffic jam

Lucknow News: आलमबाग में सड़क पर रोडवेज बसों का कब्जा, जाम से जूझ रहे लोग

Thu, 29 Jan 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses occupy the road in Alambagh, people struggle with traffic jam
आलमबाग में जाम।
लखनऊ। आलमबाग बस स्टेशन के बाहर सड़क पर ही रोडवेज बसें खड़ी की जा रही हैं। व्यस्ततम इलाके में सड़क पर अवैध पार्किंग से आवागमन बाधित हो रहा है। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन के अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। खास बात यह है कि गोरखपुर की ओर जाने वाली बसों को भी सड़क पर खड़ी कर चालक व परिचालक सवारी भर रहे हैं।
विज्ञापन


कमता में अवध बस स्टैंड के बाहर रोडवेज बस चालकों की अराजकता से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए अधिकारी सड़क पर उतरे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था कि अगर कोई बस सड़क पर खड़ी की जाएगी तो संबंधित चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, ट्रैफिक पुलिस बस का भी चालान करेगी। इस सख्ती के बाद कमता में बसों की सड़क पर पार्किंग को लेकर कमी आई है। हालांकि, चारबाग और आलमबाग में चालकों की मनमानी से राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऑटो चालक भी नहीं मानते

बस चालकों की देखादेखी ऑटो चालक भी सड़क पर सवारी भरते दिखाई दिए। नतीजतन वाहन रेंगते रहे। आलम तो यह था कि पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मी भी वहां से गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने भी बस चालकों या फिर ऑटो चालकों को उनकी गलती के लिए नहीं टोका। यही वजह है कि चालक मनमानी करते हैं और खामियाता लोगों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिखावे की कार्रवाई, फिर सन्नाटा

चारबाग में लगने वाले जाम पर हाईकोर्ट ने भी टिप्पणी की थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन के अफसर सड़क पर उतरे थे। अभियान चलाकर अतिक्रमण भी हटाए गए थे। यही नहीं, जगह-जगह लाल, पीली लाइन भी खींची गई थी और ऑटो खड़ी करने के लिए स्थान निर्धारित किया गया था। हालांकि, इस दिखावे की कार्रवाई के बाद अफसर सन्नाटे में चले गए। यही वजह है कि चारबाग में अव्यवस्था हावी है।

आलमबाग में जाम।

आलमबाग में जाम।

आलमबाग में जाम।

आलमबाग में जाम।

आलमबाग में जाम।

आलमबाग में जाम।

आलमबाग में जाम।

आलमबाग में जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article