फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Roadways bus carrying kushinagar students from Prayagraj met road accident

प्रयागराज में फंसे छात्र-छात्राओं को कुशीनगर ला रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 17 घायल

Wed, 29 Apr 2020 11:48 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकापुर Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 29 Apr 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus carrying kushinagar students from Prayagraj met road accident
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज से कुशीनगर के छात्र-छात्राओं को लेकर जा रही प्रयागराज डिपो के लोहिया बस सेवा की रोडवेज बस बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना कोतवाली क्षेत्र के बिलारी माफी के पास प्रयागराज हाईवे पर हुई। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ जाने के कारण रोडवेज बस पीछे से एक ट्रक से टकरा गई। बस में करीब दो दर्जन छात्र-छात्राएं सवार थे। 

विज्ञापन


हादसे में कुल 17 लोग घायल हो गए, जिनमें 15 छात्र- छात्राओं के अलावा ड्राइवर व बस में ड्यूटी पर तैनात सिपाही भी शामिल है। मौके पर पहुंची पीसीआर पुलिस और कोतवाली पुलिस सभी को उपचार के लिए सीएचसी बीकापुर ले गई। 
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक दीपक सिंह ने सभी को जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल  जिला अस्पताल में 10 छात्र-छात्रा समेत 12 लोग भर्ती हैं। बताया गया कि हादसे में बस चालक को गंभीर चोट आई है। सभी छात्र छात्राएं कुशीनगर जनपद के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अनुज झा एसएसपी आशीष तिवारी व अन्य अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल छात्र-छात्राओं का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्हें हल्की चोटें आई थीं, उन्हें दूसरी बस से कुशीनगर के लिए रवाना कर दिया गया है। 

लॉकडाउन के कारण फंस गए थे छात्र
मालूम हो कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पढ़ाई करने के लिए प्रयागराज आए हजारों छात्र-छात्राएं लॉकडाउन के कारण यहां फंस गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर बसों की व्यवस्था कर सोमवार रात से उन्हें घर वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई। 

प्रशासन ने करीब 10 हजार से अधिक युवाओं को 300 बसों की मदद से दो दिनों में घर पहुंचाने का दावा किया था। बता दें कि प्रतियोगी परीक्षाओं का केंद्र होने की वजह से दूसरे जिलों के हजारों युवा प्रयागराज में आकर पढ़ाई करते हैं।


लॉकडाउन में सभी तरह की शैक्षणिक गतिविधियां ठप हो गईं, लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी यहीं फंसे रह गए थे। हॉस्टल और डेलीगेसी में छात्र-छात्राओं के सामने भोजन का भी संकट खड़ा हो गया था। इसी वजह से उन्हें वापस भेजे जाने का फैसला लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed