{"_id":"673cfbb44969b40a080efbd6","slug":"roads-become-narrow-due-to-encroachment-people-suffer-from-traffic-jams-raebareli-news-c-101-1-slko1032-122744-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अतिक्रमण से सड़कें सकरी, जाम से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अतिक्रमण से सड़कें सकरी, जाम से लोग बेहाल
Wed, 20 Nov 2024 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार नगर की सड़कें अतिक्रमण के चलते संकरी होती जा रही हैं। पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा है। सामान खरीदने के लिए आने वाले लोग सड़क पर वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। स्कूली बच्चों, मरीजों व अन्य राहगीरों को जाम में जूझना पड़ता है। लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। हर चौराहे पर पुलिस मुस्तैद रहती है, लेकिन अतिक्रमण करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं करती।
खरौली मार्ग की पटरी पर दुकानदारों का कब्जा
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे से निकला खरौली मार्ग फतेहपुर जिले को जोड़ता है। इस मार्ग से रोजाना करीब एक हजार छोटे-बड़े वाहन निकलते हैं। सड़क की पटरी पर फल व कपड़ों के ठेले, किराना दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। दोनों तरफ से वाहनों के आने पर जाम लगता है और लोग घंटों इसमें फंसे रहते हैं।
ऊंचाहार-सलोन पर लगता है जाम
राष्ट्रीय राजमार्ग से निकला ऊंचाहार-सलोन मार्ग एनटीपीसी होते हुए सलोन तहसील को जोड़ता है। इस मार्ग पर कोतवाली, बिजली घर, एसडीओ कार्यालय व नगर पंचायत दफ्तर हैं। मार्ग से प्रतिदिन दो हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की पटरी पर दुकानों का मकड़जाल है। दो व चार पहिया वाहन भी सड़क की पटरी पर खड़े होते हैं। इससे दिनभर जाम लगा रहता है। स्कूली बच्चों, बसों, एंबुलेंस में सवार मरीजों को जाम से दो चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
ऊंचाहार स्टेशन पहुंचना हो रहा मुश्किल
ऊंचाहार रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। ई रिक्शा भी सड़क पर ही खड़े रहते हैं। इससे जाम लग जाता है और ट्रेनों से प्रतिदिन यात्रा करने वाले लगभग दो हजार यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में परेशानी होती है। सड़क पर निजी बस संचालकों का कब्जा है। लगभग एक दर्जन बसें सड़क पर ही खड़ी होती हैं। रेलवे के अधिकारियों ने कब्जा हटाने के लिए एसडीएम व नगर पंचायत को पत्र भेजा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
जल्द हटवाया जाएगा अतिक्रमण
ऊंचाहार कस्बे में कुछ दिन पहले ही अतिक्रमण हटाया गया है, लेकिन फिर से सड़क की पटरियों पर कब्जा हो गया है। जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
-सिद्धार्थ चौधरी, एसडीएम ऊंचाहार