फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Road-sewer works will be expedited, development money will go directly to authorities and bodies

कैबिनेट फैसला: सड़क-सीवर के काम होंगे तेज, विकास का पैसा सीधे प्राधिकरणों व निकायों को मिलेगा

Wed, 28 Aug 2024 12:48 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Aug 2024 12:48 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ये प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया गया था। प्रदेश में महिलाओं के लिए स्टांप शुल्क 4 फीसदी और पुरुषों के लिए 5 फीसदी है।

विज्ञापन
Road-sewer works will be expedited, development money will go directly to authorities and bodies
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब प्राधिकरणों और स्थानीय निकायों में विकास की रफ्तार तेज होगी। स्टांप विभाग से लिया जाने वाला दो फीसदी विकास शुल्क संबंधित प्राधिकरणों व निकायों को सीधे भेजा जाएगा। धन जल्द मिलने से सड़क-सीवर-पानी और मार्ग प्रकाश जैसे काम रफ्तार पकड़ेंगे। स्टांप विभाग को हर वर्ष विकास शुल्क के रूप में एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा प्राप्त होते हैं। कैबिनेट ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


स्टांप एवं पंजीकरण मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ये प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया गया था। प्रदेश में महिलाओं के लिए स्टांप शुल्क 4 फीसदी और पुरुषों के लिए 5 फीसदी है। अगर संपत्ति शहरी क्षेत्र या निकाय क्षेत्र में है तो 2 फीसदी विकास शुल्क अतिरिक्त लिया जाता है। इससे संबंधित इलाके में सड़क, सीवर, पानी आदि की सुविधाएं दी जाती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले रजिस्ट्री विभाग विकास शुल्क वसूल कर ये पैसा सीधे प्राधिकरणों और निकायों को जारी करता था। वर्ष 2013 में सपा सरकार में एक प्रस्ताव पास कर इसे बदल दिया गया। इसके तहत स्टांप विभाग से सीधे पैसा जारी करने का अधिकार ले लिया गया और वित्त विभाग को दे दिया गया। स्टांप मंत्री के मुताबिक इसके पीछे मंशा ये थी कि विकास शुल्क की मद में जारी धनराशि का इस्तेमाल अन्य योजनाओं में कर लिया जाए। इससे प्राधिकरणों और स्थानीय निकायों में आने वाले इलाकों में विकास की गाड़ी पर ब्रेक लगकर आगे बढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कैबिनेट ने पुन: स्टांप विभाग को सीधे पैसा जारी करने के अधिकार दे दिए। इस फैसले से जो पैसा देर से प्राधिकरणों व निकायों को मिलता था, उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। इससे मूलभूत बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार होगा। लोगों की शिकायतों में कमी आएगी और स्थानीय निकायों को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed