फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Road rage at many places in lucknow

राजधानी में बन नहीं पाईं सड़कें, कई जगह और धंसी, लोगों को हो रही परेशानी

Sun, 19 Sep 2021 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Road rage at many places in lucknow
दो दिन पहले बारिश में धंसी प्रेस क्लब और लालबाग की सड़कों की मरम्मत का काम शनिवार को नहीं हो सका।
विज्ञापन

प्रेस क्लब के पास वाली सड़क का रास्ता बंद है और मरम्मत में कई दिन लगेंगे। उधर, शनिवार को त्रिलोक नाथ रोड पर कई जगह सड़क फिर धंस गई। योजना भवन वाली रोड भी एक जगह धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया।
दो दिन पहले प्रेस क्लब और जेमिनी होटल के बीच से फैमिली कोर्ट की ओर जाने वाली धंसी सड़क की मरम्मत का काम शनिवार को भी नहीं हो पाया और यातायात ठप था।
इसके कारण दूसरी ओर की सड़क पर दिनभर जाम रहा, क्योंकि नॉनवेज की दुकानों के बाहर सड़क पर गाड़ियां खड़ी थीं। साथ ही मानक का पालन नहीं किए जाने से सड़क धंसने के बाद मैनहोल एक और धंस गए है।
विज्ञापन

वहीं, सीवर लाइन बिछाने में बेड सही से नहीं बनाए जाने से उसमें पानी भर गया है। इसे निकालने के लिए ठेकेदार कंपनी ने लापरवाही बरती।
एक कर्मचारी को मैनहोल के अंदर बिना सुरक्षा बेल्ट उतार दिया गया। जबकि पूर्व में जहरीली गैस के चलते कई मजदूरों का जान जा चुकी है।
योजना भवन व क्लार्क वाली पीडब्लूडी की रोड धंसी
योजना भवन के सामने से सदर की ओर जाने वाली रोड एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। क्षेत्रीय पार्षद अमित चौधरी ने बताया कि करीब सात महीने पहले यह रोड पीडब्लूडी ने कई करोड़ रुपये खर्च कर बनाई थी। उन्होंने मानकों को दरकिनार कर निर्माण का विरोध किया था, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। उधर, क्लार्क होटल के सामने भी घटिया निर्माण के कारण सड़क धंसी दो दिन पहले धंसी है। यहां पीडब्लूडी की ओर से घटिया निर्माण की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिलोकनाथ रोड पर फिर धंसी सड़क
नगर निगम मुख्यालय के सामने से भाजपा कार्यालय तक जाने वाले त्रिलोकनाथ रोड शनिवार को फिर कई जगह धंस गई। अब सड़क पर चलना खतरनाक हो गया है। शनिवार को निगम मुख्यालय और उसके आगे दो जगह मैनहोल के पास सड़क बैठ गई। वहीं, मुख्यालय से चंद कदम आगे करीब बीस मीटर से अधिक सड़क नीचे बैठ गई है।

गोमती नगर विस्तार में बंधा रोड की मिट्टी भी कटी, सड़क को खतरा
दो दिन पहले हुई तेज बारिश के कारण शहीद पथ और पिपराघाट पुल को जाने वाली बंधा सड़क के बंधे की मिट्टी भी गोमती नगर विस्तार में सरस्वती अपार्टमेंट के सामने दो जगह 20-20 मीटर के दायरे में कट गई है। सड़क को बचाने के लिए एलडीए और सिंचाई विभाग कोशिश कर रहे हैं। यह बंधा 2010 में बना था और सड़क 2014 में बनी थी। एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह ने बताया कि मरम्मत का काम सिंचाई विभाग के साथ मिलकर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed