फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Road caves in again on Lucknow-Kanpur Expressway; movement of heavy vehicles halted.

Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिर धंसी सड़क, भारी वाहनों का रोका गया आवागमन

Tue, 11 Aug 2026 09:04 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 11 Aug 2026 09:04 PM IST
सार

जानकारी मिलते ही एनएचएआई और मरम्मत कार्य से जुड़ी टीम दोपहर बाद मौके पर पहुंची। धंसे हुए हिस्से की सड़क को उखाड़कर देर शाम तक नए सिरे से मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया।

विज्ञापन
Road caves in again on Lucknow-Kanpur Expressway; movement of heavy vehicles halted.
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को फिर सड़क धंसने और पैचवर्क उखड़ने से निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। कानपुर से लखनऊ की ओर आने वाली लेन पर बेगम खेड़ा के पास करीब 10 मीटर सड़क अचानक धंस गई। खतरे को देखते हुए हुए एक्सप्रेसवे की इस लेन पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

विज्ञापन


सड़क धंसने की जानकारी मिलते ही एनएचएआई और मरम्मत कार्य से जुड़ी टीम दोपहर बाद मौके पर पहुंची। धंसे हुए हिस्से की सड़क को उखाड़कर देर शाम तक नए सिरे से मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया। एक्सप्रेसवे पर कई अन्य स्थानों पर भी सड़क उखड़ने की समस्या सामने आई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: ट्रस्ट ने शुरू की CEO चुनने की प्रक्रिया, आस्था के साथ धार्मिक नजरिए पर पूछे गए सवाल; पूर्व डीएम भी आवेदक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: स्कूल-कॉलेजों में पहुंचेंगे भाजपा के युवा नेता, जेन-जी की समस्याओं को समझने की होगी कोशिश; सोशल मीडिया पर फोकस


कानपुर-लखनऊ लेन में किलोमीटर 32.8 से 33.1 के बीच कई जगह तारकोल पूरी तरह उखड़ गया था। इन जगहों पर सड़क को एक फीट गहराई तक खोदकर फिर से बनाया जा रहा है। इसके अलावा किलोमीटर 33.5 पर भी करीब 150 मीटर के दायरे में उखड़े तारकोल को हटाकर सड़क को फिर से बनाया जा रहा है। 

फतेहपुर के पास किलोमीटर 63.9 पर तीन दिन पहले धंसी सड़क का पैचवर्क भी मंगलवार को दोबारा उखड़ गया। इस तीन लेन की सड़क की बीच वाली लेन में डामर निकलने से वाहनों को सावधानी से निकाला जा रहा है।

एनएचएआई के मुख्य क्षेत्रीय अधिकारी गौतम विशाल का कहना है कि प्रभावित हिस्से की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed